Tantnagar (Ganesh) : मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्रखंड की बुनियाद समस्याओं को समाधान करने की मांग की है. सौंपे गए ज्ञापन में मंझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की व्यवस्था करने, पीलका, बालकांड, तूंगा व बरकिमारा में आधूरे पड़े उपस्वास्थ्य केंद्र का जीणोंद्धार करने, खराब पड़े जलमीनारों की मरम्मत करने, जर्जर पुखरिया-पड़सी सड़क, बुनुमलता जागदा तालाब होते हुऐ तिरिलपी तक सड़क, लादुसाई-जोंकोजुड़ी होते हुए दुबिला तक सड़क निर्माण, इपिलसिंगी के जोगन पहाड़िया तालाब से निकली दो किमी सिंचाई नहर का पक्कीकरण करने की मांग की है. जिप सदस्य ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में एम्बुलेंस नहीं रहने से लोगों को अस्पताल ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं तालाब से निकली कच्ची नहर का पक्कीकरण होने से क्षेत्र के 500 एकड़ खेत में सिंचाई हो सकती है. जिससे किसानों को आर्थिक बदलाव आ सकता है और क्षेत्र से पलायन पर अंकुश लग सकता है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-west-singhbhum-district-committee-of-api-huge-public-meeting-in-october/">चाईबासा
: एपीआई के पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी विशाल जनसभा अक्टूबर में [wpse_comments_template]
: एपीआई के पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी विशाल जनसभा अक्टूबर में [wpse_comments_template]
Leave a Comment