Search

13.77 करोड़ में होगा तपोवन मंदिर का सौंदर्यीकरण

Ranchi: रांची के ऐतिहासिक तपोवन मंदिर का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास 13.77 करोड़ रुपये में होगा. इसके लिए जुडको ने टेंडर निकाला है. 12 अप्रैल तक निविदा मांगी गई है. जुडको ने तपोवन मंदिर और आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण कार्य का एक्शन प्लान तैयार किया है. इसके तहत कडरू से तपोवन मंदिर तक पुल का चौड़ीकरण और हरमू नदी को कवर किया जाएगा. ओवरब्रिज से निवारणपुर जाने वाली सड़क का भी चौड़ीकरण होगा. मंदिर आने -जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग और अप्रोच रोड भी बनाया जाएगा. मंदिर के दोनों ओर तोरणद्वार बनेंगे. यहां पार्किंग एरिया, लॉन, बच्चों के खेलने का क्षेत्र पार्क, आउटडोर जिम, सर्विस ब्लॉक टेंपल प्लाजा, ग्रीन वॉल और कियोस्क की भी सुविधा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगी. 21 मार्च को सीएम हेमंत सोरेन ने सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया था. इसे भी पढ़ें – ">https://lagatar.in/home-ministry-orders-cbi-probe-against-oxfam-india-alleges-violation-of-fcra/">

  गृह मंत्रालय ने Oxfam India के खिलाफ CBI जांच का आदेश दिया, FCRA के उल्लंघन का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp