Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट लीगः गुमला को हरा कर जामताड़ा विजयी

Advertisement
Advertisement
Jamtara : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-14 के ग्रुप (ई) क्रिकेट लीग का तीसरा मैच रविवार 2 जनवरी को खेला गया, जिसमें जामताड़ा और गुमला के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ.इस दौरान जामताड़ा की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. जामताड़ा ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 220 रन बनाये, वहीं जामताड़ा की टीम के बल्लेबाज सुधांशु मंडल ने नाबाद 104 रन बनाये. पीयूष राज ने 30 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया. इधर गुमला की ओर से लकी यादव एवं करण सिंह ने दो-दो विकेट अर्जित किए. लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुमला की टीम मात्र 27 ओवर में 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस प्रकार जामताड़ा ने यह मैच 126 रनों से जीत लिया. जामताड़ा की ओर से गेंदबाजी में पीयूष कुमार ने तीन और रोहित कुमार ने 3 विकेट अर्जित किए. आज का मैन ऑफ द मैच जामताड़ा के सुधांशु मंडल को जिला संघ के सचिव योगेश कुमार सिंह द्वारा दिया गया. जेएससीए से आए ऑब्जर्वर एंथोनी मिंज मौजूद थे. अंपायर की भूमिका धर्मेंद्र कुमार एवं नीरज पाठक ने तथा स्कोरर की भूमिका लखन ने निभाई. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के रविंद्र झा, कुणाल सिंह, विक्रम शर्मा,सोनू सिंह, उज्ज्वल भोक्ता, शुभाशीष मंडल, तरुण दास मौजूद थे. सोमवार (03 जनवरी) का मैच गुमला बनाम बोकारो के बीच खेला जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-celebrated-the-prakash-utsav-of-guru-tegh-bahadur-in-jharkhand-maidan/">धनबाद

: झारखंड मैदान में गुरू तेग बहादुर का प्रकाश उत्सव मनाया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही