Ranchi: रांची सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेटर जारी किया है. कोर्ट ने उन्हें तारा शाहदेव से जुड़े यौन उत्पीड़न केस की सुनवाई में गवाह के रूप में 16 मई को उपस्थित होने का निर्देश दिया है. नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव के यौन उत्पीड़न केस में बचाव पक्ष यानी रंजीत कोहली ने अपने बचाव के लिए जिन गवाहों की सूची कोर्ट को दी है, उसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी नाम शामिल है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-03-may-2023-jhar-news-updates/">शाम
की न्यूज डायरी।।03 MAY।।बन्ना का सरयू को मानहानि का नोटिस।।गांजे के साथ पकड़े गए सुरक्षाकर्मी,बर्खास्त।।एक स्कूल ऐसा भी।।बिहार में शिक्षकों की बंपर बहाली।।पहलवानों के समर्थन में आए छात्रों को घसीटा।।समेत कई खबरें और वीडियो।। इस केस में सभी आरोपियों के 313 का बयान दर्ज किया जा चुका है. सीबीआई ने इस मामले में 26 गवाह अदालत के समक्ष पेश किए हैं. रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल के साथ हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार (विजिलेंस) बर्खास्त मुश्ताक अहमद व कोहली की मां कौशल रानी ट्रायल फेस कर रही हैं. आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने दो जुलाई 2018 को आरोप गठित किया था. सीबीआई ने इस केस को वर्ष 2015 में टेक ओवर किया था. इसे भी पढ़ें-प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-said-karnatakas-bjp-government-looted-1-5-lakh-crores-why-didnt-the-almighty-prime-minister-see-the-loot/">प्रियंका
गांधी ने कहा, कर्नाटक की भाजपा सरकार ने 1.5 लाख करोड़ की लूट की, सर्वशक्तिमान प्रधानमंत्री को लूट नजर क्यों नहीं आयी? [wpse_comments_template]
तारा शाहदेव यौन उत्पीड़न केस: CM हेमंत सोरेन को CBI कोर्ट से लेटर

Leave a Comment