Search

तारा शाहदेव यौन उत्पीड़न केस: दोनों पक्षों की ओर से गवाही पूरी, अब शुरू होगी बहस

Ranchi : रांची सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में तारा शाहदेव से जुड़े केस की सुनवाई हुई.शुक्रवार को सुनवाई के दौरान बीएसएनएल की नोडल अधिकारी मधुमिता गुप्ता का बयान दर्ज करवाया गया. जिसके बाद बचाव पक्ष की ओर से गवाही पूरी हो गई. सीबीआई की ओर से गवाहों के बयान दर्ज किए जाने की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है. कोर्ट ने अब बहस के लिए 10 जुलाई की डेट दिया है. 10 जुलाई से अभियोजन पक्ष यानी सीबीआई की ओर से बहस की जाएगी. रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल के साथ हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार (विजिलेंस) बर्खास्त मुश्ताक अहमद व कोहली की मां कौशल रानी ट्रायल फेस कर रही हैं. आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने दो जुलाई 2018 को आरोप गठित किया था. सीबीआई ने इस केस को वर्ष 2015 में टेक ओवर किया था. इसे भी पढ़ें -टाइटन">https://lagatar.in/all-five-passengers-on-board-titan-submarine-died-james-cameron-said-surprised-by-similarities-with-titanic-disaster/">टाइटन

पनडुब्बी पर सवार सभी पांच यात्रियों की मौत, जेम्स कैमरून ने कहा, टाइटैनिक आपदा की समानताओं से हैरान हूं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp