Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : देवरी मस्जिद में तरावीह की नमाज संपन्न, खुदा से अपनी खुशहाली की मांगी दुआ

Palamu :  मुस्लिम धर्मावलंबियों का पवित्र माह-ए-रमजान चल रहा है. हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के देवरी मस्जिद में रमजान के समय अदा की जाने वाली तरावीह की नमाज शनिवार की रात संपन्न हुई. नमाज-ए-तरावीह हाफिज सब्बीर कारा ने अदा करायी. नमाज के बाद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया.  हाफिज सब्बीर कारी ने कहा कि मुसलमानों को रमजान महीने में रोजा के साथ तरावीह की नमाज जरूर अदा करनी चाहिए. क्योंकि कुरान का तिलावत सुनने वाला पुण्य का हकदार होता है.मौके पर नमाजियों ने हाफिज सब्बीर कारी को नजरान के रूप में नगद राशि दी. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-villagers-will-sit-on-dharna-at-koderma-collectorate-from-april-10-decision-taken-in-the-meeting/">कोडरमा

: 10 अप्रैल से समाहरणालय परिसर में धरने पर बैठेंगे ग्रामीण, बैठक में लिया गया निर्णय)

नमाजियों ने मुल्क में अमन, चैन और तरक्की की दुआ की

नमाजियों ने खुदा से अपनी खुशहाली की दुआ मांगी. साथ ही मुल्क में अमन, चैन और तरक्की के लिए दुआ की. मौके पर मुस्लिम कमिटी के सदर निजाम खान, सचिव इरफान खान, देवरी मदरसा मौलवी गुफरान रजा खान, शेख जुबैर वकील अहमद, शकील अहमद, इकरामुद्दीन अंसारी, अफ़रोज़ खान,मुस्तफा खान, सैयद अफान मीर, मो मजहर, मोनू खान, मोहसिन इदरीसी, लाल बाबू, सन्नी, शेख इमरान,बबलु अंसारी, साजिद खान, कामरान मीर,आफताब खान, वसीम अंसारी, जावेद खान, चिंटू मंसूरी,शमशेर खान सहित कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-mla-gave-a-check-of-one-lakh-to-mukesh-kumar-for-kidney-treatment/">हुसैनाबाद

विधायक ने मुकेश कुमार को किडनी के इलाज के लिए दिया एक लाख का चेक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही