Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

J&K में फिर टारगेट किलिंग! पुलवामा में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या की

J&K  : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने रविवार 11 बजे कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी. कश्मीर जोन की पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी दी है. पुलिस ने ट्विटर पर लिखा कि संजय शर्मा पर आतंकवादियों ने उस समय गोलीबारी की जब वह स्थानीय बाजार जा रहे थे.. घटना के बाद शर्मा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. संजय शर्मा बैंक में गार्ड था. घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. संजय शर्मा के गांव में भी सशस्त्र बल की तैनाती की गयी है. (पढ़ें, राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-its-been-52-years-i-dont-have-a-house-congressmen-are-satyagrahi/">राहुल

गांधी ने कहा, 52 साल हो गये…मेरे पास घर नहीं है… फर्क समझाया, हम कांग्रेसी सत्याग्रही हैं, भाजपा-आरएसएस वाले सत्ताग्रही)

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने आतंकवादी हमले की निंदा की

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने संजय पंडित की मौत पर गहरा दुख जताया. उमर ने कहा कि वे इस आतंकवादी हमले की निंदा करते हैं और उनके प्रियजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हैं. यह हमला कश्मीर में टारगेट किलिंग की सीरिज में एक और घटना है. पिछले साल से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में आतंकी एक बार फिर से टारगेट किलिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. अगस्त 2022 में शोपियां में एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी और उनका भाई आतंकवादियों की गोली से घायल हो गया था. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modis-mann-ki-baat-discussion-on-digital-india-upi-indian-toys-art-culture/">मोदी

के मन की बात : डिजिटल इंडिया, UPI, भारतीय खिलौने, कला-संस्कृति पर चर्चा

कश्मीर घाटी में गैर कश्मीरियों की टारगेट किलिंग्स जारी

जान लें कि कश्मीर घाटी में गैर कश्मीरियों की टारगेट किलिंग्स जारी है. इसी तरह की 18 अक्टूबर 2022 को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों की हत्या कर दी थी. आतंकवादियों ने शोपियां के हरमन इलाके में एक ग्रेनेड फेंका था, जिसमें कन्नौज (यूपी) के रहने वाले दो मजदूर मनीष कुमार और राम सागर घायल हो गये थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था. इससे पहले 22 अगस्त 2022 को कश्मीर के बांदीपोरा में हुआ था. आतंकवादियों ने बिहारी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, हत्या की घटना बांदीपोरा जिले के तहसील अजस में सदुनारा गांव में हुई थी. मजदूर की पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के बेसाढ़ गांव के रहने वाले मोहम्मद अमरेज (19 साल) के रूप हुई थी. अप्रैल माह में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काकरान इलाके में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति (सतीश सिंह राजपूत) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसे भी पढ़ें : 13वीं">https://lagatar.in/13th-senior-womens-national-hockey-championship-jharkhand-won-bronze-medal-by-defeating-haryana-2-1/">13वीं

सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने हरियाणा को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही