Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव में 80 फीसदी मतदान का लक्ष्य : डीडीसी

 
Latehar: उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है. उन्होने कहा कि इस बार जिले में 80 प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य रखा गया है. डीडीसी सुरजीत सिंह सोमवार को लोकसभा आम चुनाव -2024 की तैयारी की समीक्षा के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय में स्वीप कोषांग व एमसीएमसी कोषांग की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि स्वीप कोषांग सबसे महत्वपूर्ण कोषांग है. सुचारु ढंग से निर्वाचन कार्य कराने की महत्वपूर्ण जवाबदेही इस कोषांग की होती है. सभी कार्यों को समय पर एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाना आवश्यक है. उन्होने कहा कि जिन मतदान केंद्रों में पिछले चुनावों में वोटिंग प्रतिशत कम रहा हो, वैसे स्थानों पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने हेतु जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें-उर्वशी">https://lagatar.in/urvashi-pandey-takes-charge-as-ranchi-district-public-relations-officer/">उर्वशी

पांडे ने रांची जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में किया पदभार ग्रहण

पेड और फेक न्यूज पर रहेगी नजर : डीडीसी

उन्होंने एमसीएमसी कोषांग की गतिविधि की जानकारी ली. पेड व फेक न्यूज की जानकारी दी. कहा कि इस पर विशेष निगाह रखने के लिए गठित मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनीटरिंग कमिटी को जिम्मेवारी दी गई है. इसके लिए एमसीएमसी कोषांग का गठन किया गया है. इस कोषांग को सुचारू रूप से संचालन कर जिले में संचालित न्यूज चैनलों, अखबार में छपी खबरों और अन्य विज्ञापनों पर चुनावों के दौरान विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल कुमार मिंज, जिला पंचायती राज पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डा चंदन और एमसीएमसी के सदस्य आशीष टैगोर शामिल थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-college-road-becomes-safe-zone-for-alcoholics/">हजारीबाग

: शराबियों का सेफ जोन बना कॉलेज रोड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही