Search

 
 
 

लोहरदगा में हर दिन एक हजार लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य, डीसी ने दिये निर्देश

 

Lohardaga: डीसी दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में कोविड-19 जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसमें 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीनेशन की मौजूदा आंकड़ों पर डीसी ने असंतोष जाहिर किया और इसकी रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिये. डीसी ने इस दौरान निर्देश दिया कि जिले में प्रतिदिन कम से कम एक हजार लोगों का टीकाकरण करें.

इसे भी पढ़ें- दस">https://lagatar.in/police-recovered-ten-cyber-criminals-cash-recovered-along-with-mobile-atm-bike/70538/">दस

साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, मोबाइल एटीएम बाइक समेत कैश बरामद

लोगों को वैक्सीनेशन केंद्र तक लाने की जिम्मेदारी तय

इस बैठक के दौरान डीसी ने निर्देश दिया कि अब जिले में कोविड चेन ब्रेक अभियान के दौरान जांच के बाद लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करते हुए कोविड-19 प्रतिरोधक वैक्सीन दी जाएगी. वैक्सीन द्वारा ही कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा जा सकता है. इसलिए अंतिम योग्य व्यक्ति तक टीकाकरण का कार्य होना अनिवार्य है. लोगों को टीकाकरण केंद्र तक लाना ही हमारी सफलता होगी. लोगों को टीकाकरण केंद्र तक लाने के लिए पीआरआइ मेंबर्स, जेएसएलपीएस, रोजगार सेवक, मनरेगा कर्मी, एनजीओ, धर्मगुरुओं, पीडीएस डीलर्स का इस्तेमाल किया जाये. इस दौरान डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों को भी वैक्सीन लगाई जाए. बैठक के दौरान डीसी ने पदाधिकारियों को वैक्सीनेशन को लेकर कई निर्देश दिये.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही