Hazaribagh: एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना वर्ष 2023-24 में कोयला उत्पादन लक्ष्य को पूरा करते हुए 2.5 लाख टन कोयला का उत्पादन किया. कंपनी कोल उत्पादन के साथ-साथ कोल ट्रांसपोर्टिंग से टोरी बचरा और कटकमसांडी रेलवे साइडिंग से कुल 680 रैंक वाला डिस्पैच किया. केरल कोयला खनन परियोजना से वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 2.5 मिलियन टन कोयला उत्पादन व डिस्पैच का लक्ष्य रखा है. यहां का कोयला का उपयोग अपने नॉर्थ करमपुरा पावर प्लांट टंडवा में किया जाएगा, जिससे एनटीपीसी को मजबूती परिचालन होगा. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2022-23 और 2023- 24 में हमने सीएसआर फंड और सामुदायिक विकास के तहत कुल 4.21 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. परियोजना द्वारा 19 परियोजना प्रभावित स्कूलों में 1000 ज्वाइंटेड बेंच-डेक्स प्रदान किया गया. परियोजना प्रभावित गांवों में दो मिडिल लेवल सरकारी स्कूल में 13 हैंडपंप और 11 दीप बोरिंग की स्थापना की. सिलाई प्रशिक्षण बुनियादी कंप्यूटर प्रशिक्षण मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण किसानों का स्ट्रॉबेरी व अन्य फलदार पौधों का वितरण, यूएचएस बसरिया की आठवीं कक्षा के ऊपर के छात्रों के लिए साइकिल वितरण, टीवी रोगियों के लिए पोषण किट मच्छरदानी, कंबल, स्वेटर, स्टेशनरी किट आदि का वितरण किया गया.
कैबिनेट: घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली,राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सहित 40 प्रस्तावों पर मुहर [wpse_comments_template]
पगार पीठ कार्यालय का निर्माण एवं संचालन कियाः वासिफ
चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना से अपर महाप्रबंधक मोहम्मद वासिफ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हमने बीते वित्तीय वर्ष में अपने कोयला उत्पादन का टारगेट पूरा करते हुए 3.304 मिलियन टन हासिल किया. 3.13 मिलियन टन कोयला भी डिस्पैच भी किया. बचरा और कटकमसांडी रेलवे साइडिंग से कोयला डिस्पैच की शुरुआत करते हुए कुल 433 रैंक डिस्पैच किया. पगार पीठ कार्यालय का निर्माण एवं संचालन किया. चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना ने वित्तीय वर्ष 2024 25 में 6 मिलियन टन कोयला उत्पादन डिस्पैच का लक्ष्य रखा है. इस कोयला का उपयोग बाढ़ और नॉर्थ करमपुरा पावर प्लांट टंडवा एनटीपीसी के मजबूती परिचालन प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए किया गया जाएगा. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022 और 27 और 24 में हमने सर सामुदायिक के तहत कल 10.5 करोड़ खर्च किए हैं. हमने वाहनों को रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए पिछले वित्तीय वर्ष आईटीआई कौशल विकास की शुरुआत 30 बच्चों प्रशिक्षण देने से की है. ट्रेनिंग के बाद सभी को नौकरी दी गई. महिला सशक्तिकरण के लिए कल 173 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण एवं सिलाई मशीन का वितरण किया गया. मशरूम प्रशिक्षण सोहराय पेंटिंग, अचार, पापड़ बनाने का प्रशिक्षण और बहुत अन्य कार्यों से आर्थिक रूप से महिलाओं को स्वतंत्र बनाने के लिए हमने प्रतिबद्ध हैं. स्कूल बच्चों को उनकी पढ़ाई और उनके सामग्री व्यक्तित्व विकास में सहायता करने के लिए परियोजना ने 2000 स्कूल बैग का वितरण किया गया व महिलाओं को उत्थान के लिए कई कार्य किए गए. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-approval-of-40-proposals-including-200-units-of-free-electricity-to-domestic-consumers-increase-in-dearness-allowance-of-state-employees/">झारखंडकैबिनेट: घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली,राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सहित 40 प्रस्तावों पर मुहर [wpse_comments_template]
Leave a Comment