Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद से 64 हज़ार भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य : ज्ञानरंजन

Dhanbad : डाटा प्रबंधन एवं उपयोग विषय पर धनबाद जिला भाजपा ग्रामीण की कार्यशाला 22 जनवरी को पार्टी कार्यालय में हुई. ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश मिश्रा ने कहा कि यह पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि धनबाद जिले के 64000 कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है. इसके बाद 27 जनवरी से 2 फरवरी तक जिले के 18 मंडलों में कार्यशाला आयोजित होगी. स्वागत भाषण डाटा प्रबंधन टोली के जिला संयोजक नीलकंठ रवानी ने दिया. पावर पॉइंट प्रजेंटेशन फूलचंद मंडल और राजेश सिंह ने दिया. कार्यशाला में 110 प्रतिभागियों के अलावा चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, किसान मोर्चा के जिला प्रभारी सुरेश महतो, जिला उपाध्यक्ष राम नारायण भगत, रमेश महतो, फिरोज दत्ता, अमर मंडल, मोहित मिश्रा, गौतम महतो, राजेश चौधरी, अवध चौधरी, रंजीत सिंह, आशुतोष पाल, सुजीत चौधरी, अजय गिरी, आशीष मुखर्जी, अरविंद पाठक, राजेश बाउरी, गोपाल भारती, बाप्पी सेनगुप्ता आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/central-teams-filaria-investigation-started-in-dhanbad-department-shocked/">

धनबाद में केंद्रीय टीम की फाइलेरिया जांच शुरू, विभाग के उड़े होश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही