Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज को बाल विवाह मुक्त जिला बनाना लक्ष्य - धर्मेंद्र कुमार

Advertisement
Advertisement

चलाया जा रहा है 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

Sahibganj : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम को गति देने के उद्देश्य से 20 सितंबर को कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि झालसा के दिशा निर्देश में 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसमें प्रमुख रूप से बाल विवाह, बाल श्रम, पीड़ित मुआवजा, महिला सशक्तिकरण, मानव तस्करी के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक अभियान चलाकर डेढ़ सौ गांवों को बाल विवाह मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि संपूर्ण कार्यक्रम में 162 पंचायत के 1300 गांव तक पहुंचना है. जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ बोरियो प्रखंड के अपरोल पंचायत से 22 सितंबर से प्रारंभ होगा. कार्यक्रम में जिला बार के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर सुरेंद्रनाथ तिवारी, अधिवक्ता अरविंद गोयल, ज्योति कुमारी, एलडीएम सुधीर कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-ddc-flags-off-cleanliness-awareness-chariot/">यह

भी पढ़ें:  साहिबगंज : स्वच्छता जागरुकता रथ को डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही