Search

चालू वित्तीय वर्ष में 40 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य : केके सिन्हा

चरही में सीसीएल के नए जीएम से मिले यूनियन के प्रतिनिधि Hazaribagh : एनसीओईए (सीटू) हजारीबाग एरिया कमेटी के प्रतिनिधियों ने हजारीबाग एरिया के नए महाप्रबंधक(जीएम) केके सिन्हा से शनिवार को मुलाकात कर वार्ता की. इस दौरान जीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में हजारीबाग एरिया को 40 लाख टन कोयला उत्पादन करने का लक्ष्य कंपनी की ओर से निर्धारित किया गया है. वह 3300 कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम के साथ मिलकर इस लक्ष्य को पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे. इसमें सभी यूनियनों और ग्रामीणों का सहयोग बहुत जरूरी है. उनका प्रयास होगा कि केदला अंडर ग्राउंड प्रोजेक्ट और केदला ओपन कास्ट प्रोजेक्ट का उत्पादन तत्काल आरंभ हो. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-sidgora-garbage-dumping-yard-fire-brigade-reached/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा कचरा डंपिंग यार्ड में लगी आग, दमकल पहुंचा

यूनियन ने सहयोग का दिया भरोसा

यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि उद्योग, मजदूर और आम जनता के हित के लिए यूनियन प्रबंधन को पूर्व की भांति सहयोग करता रहेगा. यूनियन के प्रतिनिधि के तौर पर एरिया अध्यक्ष भुवनेश्वर नायक, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह, एरिया सचिव राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, एरिया कमिटी के सदस्य बिरजू नोनिया, सुकान्तो साहू, गोबर्धन गुप्ता, बाबला कुमार नायक, फकीर नायक, गणेश कुमार सीटू सहित कई पदाधिकारी शामिल थे. इस मौके पर स्टाफ ऑफिसर पर्सनल पल्व चक्रवर्ती भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-emphasis-on-strengthening-the-organization-in-congress-public-conference/">चांडिल

: कांग्रेस जन सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//