Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह जिले में 13.34 लाख बच्चों को कृमि की दवा देने का लक्ष्य- सिविल सर्जन

Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय कृमी मुक्ति दिवस पर नेहरू मध्य विद्यालय से शुरू हुआ अभियान

Giridih : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 20 सितंबर को गिरिडीह जिले में बच्चों को कृमि की दवा एल्बेंडाजोल खिलाने का अभियान स्टेशन रोड स्थित नेहरू मध्य विद्यालय से शुरू हुआ है. सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा व जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम टोप्पो ने दीप जलाकर व बच्चों को कृमि की दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम, सदर अस्पतला के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार व डीपीएम प्रतिमा कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में 1334359 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है. जो बच्चे छूट जाएंगे उन्हें 29 सितंबर को मॉपअप  राउंड में दवा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण से बच्चों के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है. इसमें खून की कमी, कुपोषण, भूख न लगना, बेचैनी, पेट में दर्द, उल्टी, दस्त, वजन में कमी जैसी शिकायतें होती है. जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रो में छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जा रही है. दवा खिलाने के बाद एक घंटा तक बच्चों को शिक्षकों की निगरानी में रखना है.

स्कूल के विद्यार्थियों को लगाना पड़ा झाड़ू

अतिथियों के आगमन से पहले नेहरू मध्य विद्यालय में साफ-सफाई का दौर चलk. विद्यालय में सफाई कर्मी ना रहने के कारण सफाई का काम छात्र-छात्राओं से कराया गया. इस संबंध में पूछे जाने पर प्राचार्य आनंद कुमार सिन्हा ने कहा कि विद्यालय में सफाई कर्मी नहीं है, इस कारण विद्यार्थियों को झाड़ू लगाने को कहा गया था. काबिले गौर है कि समारोह में शामिल होने आईं डीईओ उस समय प्राचार्य के चैंबर में बैठी हुई थीं, लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-sanatan-culture-has-been-there-since-ancient-times-opposing-it-is-inappropriate-saryu-rai/">बेरमो

: सनातन संस्कृति आदिकाल से है, इसका विरोध अनुचित- सरयू राय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही