Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा आर्चरी एकेडमी 25 साल का हुआ, डॉ जेजे इरानी रहे मुख्य अतिथि

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटा आर्चरी एकेडमी (टीएए) ने अपने 25 साल सोमवार को पूरे कर लिए. टाटा स्पोर्ट्स डिविजन की ओर से इस अकादमी की शुरुआत टाटा स्टील के संचालन क्षेत्र में आदिवासी बच्चों में आर्चरी की प्रतिभा को विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी. 4 अक्टूबर 1996 को टाटा स्टील के पूर्व निदेशक डॉ जेजे इरानी ने इसका शुभारंभ किया था. सोमवार को इसकी रजत जयंती समारोह में भी डॉ जेजे इरानी मुख्य अतिथि रहे. समारोह का आयोजन जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जेएफसी मीडिया रूम में किया गया.

टीएए उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरा: डॉ इरानी

इस मौके पर डॉ इरानी ने टाटा आर्चरी एकेडमी को 25 साल पूरे करने पर बधाई देते हुए ऐसे और मुकाम हासिल करने की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि टीएए की स्थापना देश में आर्चरी को बढ़ावा देने और हमारे दूरदराज के क्षेत्रों में चल रहे प्लांट और माइंस के क्षेत्र से प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें प्रशिक्षित करना था. मुझे खुशी है कि यह उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरा.

आर्चरी के लिए हम निवेश जारी रखेंगे, ताकि भविष्य में प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आएं : चाणक्य चौधरी 

कॉरपोरेट सर्विसेज के वीपी चाणक्य चौधरी ने कहा कि टीएए स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रेरित करने का एक बड़ा माध्यम बना है. विश्व स्तर की खिलाड़ी बनने के लिए तीरंदाजों को सिर्फ थोड़े से सहयोग और प्रशिक्षण की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि देश के दूरदराज के क्षेत्रों से प्रतिभा को खोजने में एकेडमी की भूमिका रही है, और हम आर्चरी के लिए इसमें निवेश करते रहेंगे ताकि भविष्य में भी हमें प्रतिभावान खिलाड़ी मिल सकें. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने टीएए के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एकेडमी ने ऐसा आधारभूत ढांचा तैयार किया है जिससे यहां के प्रशिक्षु राष्ट्रीय औश्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत सकें.

कोमलिका बारी और अंकिता भकत का किया गया सम्मान

इस मौके पर डॉ इरानी ने कोमलिका बारी और अंकिता भकत को भी सम्मानित किया. कोमलिका बारी ने 2016 में टीएए ज्वाइन किया था और 2019 में उसने स्पेश में विश्व आर्चरी यूथ चैंपियनशिप में गोल्ड जीत लिया. उसने 2021 ग्वाटेमाला में आयोजित आर्चरी विश्व कप में टीम स्पर्धा में भी गोल्ड जीता. इसी तरह अंकिता भकत 2014 में टीएए में शामिल हुई और 2021 में आर्चरी वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतने वाली टीम का वह भी हिस्सा रही. दोनों तीरंदाज यूएसए में होने जा रहे सीनियर आर्चरी विश्व चैंपियनशिप के लिए भी चयनित हुई हैं. कार्यक्रम के अंत में समापन वक्तव्य टाटा स्टील के प्रोटोकॉल एंड स्पोर्ट्स चीफ फरजान हिरजी ने दिया. इस मौके पर टाटा स्टील के पूर्व डिप्टी एमडी डॉ टी मुखर्जी, टीडब्ल्यूयू के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद चंदुरकर, चीफ स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर मुकुल विनायक चौधरी के अलावा टीएए, टाटा स्टील ग्रुप के कई पदाधिकारी और पूर्व व वर्तमन तीरंदाजी के कोच और प्रशिक्षु मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही