Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा कॉलेज में इंटरमीडिएट आर्ट्स व साइंस के पहले मैरिट लिस्ट से नामांकन खत्म, सेकेंड लिस्ट जारी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : टाटा कॉलेज चाईबासा में इंटरमीडिएट आर्ट्स व साइंस के पहले मैरिट लिस्ट के नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. अब सेकेंड मैरिट लिस्ट से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सेकेंड मैरिट लिस्ट में भी 65 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को ही शामिल किया गया है. कॉलेज प्रशासन की ओर से 12 सितंबर तक नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. अबतक इंटर आर्ट्स में कुल 130 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है. जबकि साइंस में 102 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है. कॉलेज प्रचार्या डॉ एससी दास ने कहा कि निर्धारित समय पर विद्यार्थी अपना नामंकन करा लें. 65 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का नामांकन के पश्चात सेकेंड डिवीजन हासिल करने वाले विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा. 12 सितंबर से पहले ही थर्ड मैरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी.

अक्टूबर माह से कक्षाएं आरंभ करने पर विचार

कॉलेज प्रशासन की ओर से अक्टूबर माह में इंटरमीडिएट की भी कक्षाएं आरंभ करने पर विचार किया जा रहा है. जैक के आदेशानुसार कॉलेज में इंटर का नामांकन लिया जा रहा है. विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसको लेकर सितंबर माह के अंत तक नामांकन की सारी प्रक्रिया को खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही