Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन का चुनाव आठ दिसंबर को, हरेंद्र बनाए गए चुनाव पदाधिकारी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन का चुनाव आठ दिसंबर को होगा. चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. चुनाव पदाधिकारी हरेंद्र प्रताप सिंह बनाए गए हैं. चुनाव समिति में रमेश यादव, सतीश यादव, मनोज कुमार सिंह, सुजीत सरकार और संदीप उपाध्याय सदस्य बनाए गए हैं. सबसे पहले कमेटी मेंबरों का चुनाव होगा. इसके बाद कमेटी मेंबर यूनियन पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे. चुनाव में वे ही कर्मचारी वोट दे सकेंगे जो 20 नवंबर 2021 तक यूनियन की सदस्यता ले चुके हैं. यूनियन सदस्यों को मतदान करने के लिए गेट पास लाना होगा. गेट पास नहीं लाने वालों को मतदान नहीं करने दिया जाएगा. यूनियन के सदस्यों की सूची का प्रकाशन 27 नवंबर को किया जाएगा. नामांकन पत्र 29 और 30 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक मिलेगा. इसे">https://lagatar.in/seraikela-police-is-conducting-medical-examination-of-prashant-and-sheela-in-sadar-hospital-may-apply-in-court-today-to-increase-remand/">इसे

भी पढ़ें : सरायकेला : पुलिस प्रशांत व शीला की मेडिकल जांच करवा रही सदर अस्पताल में, रिमांड बढ़ाने के लिए आज कोर्ट में दे सकती है अर्जी
नामांकन पत्र 30 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक जमा किया जाएगा. उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एक दिसंबर को होगा. दो दिसंबर को सूची की स्क्रूटनी की जाएगी. इसके बाद तीन दिसंबर को उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी की जाएगी. चार दिसंबर को तीन बजे से शाम तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा. छह दिसंबर को निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी. आठ दिसंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा. उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी और परिणाम की घोषणा की जाएगी. चुनी गई नई कमेटी का कार्यकाल 2021-2024 होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही