Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्योरफिट में 7.5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा टाटा डिजिटल

Advertisement
Advertisement
  • मुकेश बंसल होंगे टाटा डिजिटल के अध्यक्ष
  • मिंत्रा और क्योरफिट समेत कई रिटेल मार्केटिंग कंपनियों से जुड़े रहे हैं

Jamshedpur: टाटा ग्रुप की ईकाई टाटा डिजिटल क्योरफिट हेल्थ केयर में 7.5 करोड़ डॉलर का निवेश करने जा रही है. लेकिन कंपनी क्योरफिट में कितनी हिस्सेदारी हासिल करेगी, स्पष्ट नहीं किया है. वहीं क्योरफिट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी मुकेश बंसल टाटा डिजिटल में अध्यक्ष के रूप में रहेंगे. गौरतलब है कि बंसल ने ऑनलाइन फैशन रिटेलर मिंत्रा शुरू किया था. उसके बाद अंकित नागोरी के साथ मिलकर क्योरफिट लांच किया था. अंकित फिलहाल फ्लिपकार्ट के सीनियर एग्जिक्यूटिव हैं. टाटा डिजिटल ई-कॉमर्स के क्षेत्र में अपना विस्तार करते हुए ऐसी कंपनियों का टेकओवर करने की दिशा में बढ़ रहा जो पूंजी की कमी के कारण ज्यादा कारोबार नहीं कर पा रही है.

क्योरफिट की साझेदारी हमारी स्वास्थ्य पेशकश के मुताबिक- चंद्रशेखरन

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इसपर बयान देते हुए कहा कि क्योरफिट की साझेदारी हमारी स्वास्थ्य पेशकश के साथ बहुत अच्छी तरह मेल खाती है. जहां तंदुरुस्ती तेजी से उपभोक्ताओं के जीवन का अभिन्न अंग बनती जा रही है. वहीं बंसल ने कहा कि टाटा डिजिटल से जुड़ना उनके और उनकी टीम के लिए एक रोमांचक कदम है. क्योरफिट के साथ उनके द्वारा बनाए गए मूल्य की पहचान भी है.

इसे भी पढ़ें-रूपा">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-orders-inquiry-in-roopa-tirkey-death-case/84893/">रूपा

तिर्की मौत मामले में सीएम ने दिये जांच के आदेश, जांच आयोग का गठन

फ्लिपकार्ट, अमेजन और रिलायंस से होगी टक्कर

टाटा डिजिटल को सबसे पहले फ्लिपकार्ट और अमेजन से टक्कर लेना होगा. इसके बाद उसे रिलायंस रिटेल समेत उन कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करनी होगी, जो डिजिटल मार्केटिंग में तेजी से बढ़ रही हैं. आने वाले चार साल में फिटनेस-वेलनेस का बाजार 12 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है. ऐसे में क्योरफिट जैसी कंपनी टाटा डिजिटल को इस क्षेत्र में विस्तार करने का भरपूर अवसर दे सकती है. इससे पहले टाटा डिजिटल बिगबास्केट को टेकओवर कर चुकी है.

टाटा डिजिटल के सीईओ प्रतीक पाल और बंसल साथ करेंगे काम

नये संस्थान में बंसल टाटा डिजिटल के सीईओ प्रतीक पाल के साथ मिलकर काम करेंगे. टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा मुकेश के पास उपभोक्ताओं का अनुभव है और दो-दो कंपनियां चला चुके हैं. वहीं मुकेश बंसल ने कहा कि टाटा डिजिटल से जुड़ना उनके लिए रोमांचक अनुभव है. मिंत्रा के बिकने के बाद बंसल फ्लिपकार्ट में शामिल हो गए और इसके संस्थापकों, विशेष रूप से सचिन बंसल के साथ मिलकर काम किया.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही