Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा मोटर्स में फिर 31 अगस्त को ब्लॉक क्लोजर, इस माह पांचवां क्लोजर लिया गया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर की टाटा मोटर्स कंपनी में अगस्त माह में लगातार चौथे हफ्ते ब्लॉक क्लोजर लिया जा रहा है. आगामी 31 अगस्त को ब्लॉक क्लोजर लेने का नोटिस जमशेदपुर प्लांट हेड की ओर से जारी किया गया है. हालांकि इस बार यह ब्लॉक क्लोजर मंगलवार को लिया जा रहा है. इससे पहले नौ अगस्त सोमवार, 14 अगस्त शनिवार, 16 अगस्त सोमवार, 23 अगस्त सोमवार को ब्लॉक क्लोजर लिया गया था. इस माह ब्लॉक क्लोजर का यह पांचवां दिन होगा. इस दौरान नियमित कर्मचारियों को 50 फीसदी वेतन कंपनी की ओर से और आधे दिन की छुट्टी पीएल-सीएल से कटेगी. मांग की कमी और कच्चे माल की उपलब्धता में कमी के कारण टाटा मोटर्स में लगातार ब्लॉक क्लोजर की स्थिति बनी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही