Search

 
 
 

3 साल बाद टाटा मोटर्स के 600 कर्मचारियों का ग्रुप प्रमोशन

 

Jamshedpur: कोरोना काल में टाटा मोटर्स ने अपने कर्मचारियों को खुशी दी है. टाटा मोटर्स कर्मचारियों का ग्रुप प्रमोशन हुआ है. 600 से ज्यादा कर्मियों को एक साथ प्रमोशन मिला है. तीन साल के अंतराल पर कर्मचारियों को उनके अनुभव और काम के आधार पर प्रोन्नति मिलती है. यह प्रमोशन एक अप्रैल-21 से प्रभावी है. जून महीने में कर्मचारियों को प्रोन्नति का पैसा जोड़कर मिलेगा. बता दें कि कोरोना को लेकर कर्मचारियों का प्रमोशन रुका हुआ था. बीते साल भी कोविड-19 को लेकर ग्रुप प्रमोशन देने में विलंब हुआ था. इस पर समय पर प्रमोशन देने की प्रक्रिया शुरू हुई थी लेकिन फिर बीच में कोरोना का कहर बीच में बाधा बनकर आ गया है. कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही कर्मचारियों को प्रमोशन दे दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- जेल">https://lagatar.in/hemant-government-will-give-7-thousand-to-the-agitators-who-live-in-jail-for-6-months-dependents-will-get-benefit-on-death/78893/">जेल

में 6 माह+ रहने वाले आंदोलनकारियों को हेमंत सरकार हर महीने देगी 7 हजार, मृत्यु पर आश्रितों को लाभ

जिनका परफॉरमेंस खराब था उन्हें करना होगा इंतजार

कर्मचारियों को ग्रुप प्रमोशन देने की न्यूनतम समय सीमा 3 साल रखी गई है. एक प्रमोशन मिलने के बाद फिर कर्मचारी को तीन साल इंतजार करना होगा. परफॉरमेंस सही नहीं रहने वाले कर्मियों को प्रमोशन मिलने में चार से पांच साल भी लग जाता है. इसके लिए प्रत्येक साल मार्च महीने से ही कंपनी में डिवीजन वार कर्मचारियों को प्रमोट करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. इसमें कर्मचारी की कार्य क्षमता, उनके अनुभव, व्यवहार, नियमित ड्यूटी व डिपार्टमेंट हेड का रिमार्कस महत्वपूर्ण रहता है. ग्रुप प्रमोशन को लेकर डिवीजनवार इंटरव्यू भी होता है.

अधिकारियों की भी हुई रेटिंग

टाटा मोटर्स कर्मियों के साथ कंपनी के अधिकारियों की भी रेटिंग की गई है. परफॉरमेंस के आधार पर अधिकारियों की रेटिंग की गई. उसमें उनके परफॉरमेंस को देखते हुए ए, बी व सी ग्रेड दिया गया है. इसके आधार पर उनके वेतन में बढ़ोतरी होगी.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही