Search

Tata Motors : किसी माई के लाल में दम नहीं है कि जो समझौता हमने किया है उसकी लिस्ट रुकवा दे : आरके सिंह

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टाटा मोटर्स के अस्थाई कर्मियों ने सोमवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष, महामंत्री और सलाहकार से मुलाकात की. इस दौरान अस्थाई कर्मियों ने बारी-बारी से अपनी बातों को रखा. सभी ने महामंत्री से आग्रह किया कि जल्द से जल्द स्थायीकरण की लिस्ट प्रकाशित की जाए. उन्होंने यूनियन को बताया कि दो-चार लोग अपने-आप को नेता स्थापित करने के लिए जहां तहां बयान बाजी कर सभी को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं. अस्थाई कर्मियों ने कहा की दो-चार लोगों के चलते 2700 लोगों के भविष्य बलि नहीं चढ़नी चाहिए इसलिए जल्द से जल्द लिस्ट प्रकाशित की जाए. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/chances-of-rain-in-jharkhand-from-january-31/">झारखंड

में 31 जनवरी से बारिश के आसार

2700 कर्मियों का होगा स्थायीकरण

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने पूरे 2700 लोगों का स्थायीकरण कराने का काम किया है और वार्ड एम्पलाई सिस्टम को भी जिंदा रखा है. महामंत्री आरके सिंह ने अस्थाई कर्मचारियों की चिंता पर जवाब देते हुए कहा किसी माई के लाल में दम नहीं है कि जो समझौता हम लोगों ने किया है उसका लिस्ट रुकवा दे. हां जिसे परमानेंट होना है उसको जरूर चिंता रहती है और आपकी चिंता का निवारण के लिए ही अभी इस बैठक के खत्म होने के बाद मैं प्रबंधन के पास जाऊंगा और जितना जल्द से जल्द हो सके. कम से कम 900 लोगों का लिस्ट निकल जाए और उसके कुछ दिनों के उपरांत शेष 1800 लोगों का भी लिस्ट निकल जाए इसकी व्यवस्था करूंगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kps-burmamines-student-interacted-with-pm-in-pariksha-pe-charcha/">जमशेदपुर

: केपीएस बर्मामाइंस के छात्र ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ में पीएम से किया संवाद

गलत बयानबाजी कर रहे कुछ लोग

आरके सिंह ने कहा कि किसी को कोई गलतफहमी है या जानकारी नहीं है जिसके चलते गलत बयान बाजी कर रहे हैं वह हमारे यूनियन में आए विस्तृत बात हो निश्चित तौर पर उनकी दुविधा दूर की जाएगी और दो-चार लोग यदि कसम खाकर विरोध करना ही सोचे हैं तो उनकी नियति को मैं नहीं बदल सकता. पर यह मैं जरूर कहता हूं कि उनका नाम भी परमानेंट के लिस्ट में आएगा। आप सब संयम के साथ संगठित रहे दुष्प्रचार से दूर रहे. आप सब ने जो यूनियन पर विश्वास किया है उसपर हम जरूर खरा उतरेगे और आप सबको टाटा मोटर्स मे स्थाई नियोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई कोई एक दो महीने में होगा तो कोई एक दो साल में होगा लेकिन 3 साल में सब लोग स्थाई हो जाएंगे यह तय है। अध्यक्ष महोदय ने अपनी संबोधन में कहा आप सब यहां उपस्थित होकर अपनी एकता का परिचय दिए हैं और इस एकता के सामने दो-चार लोगों की भ्रम फैलाने वाली बातें ध्वस्त होती दिख रही है. मंच का संचालन राजेश कुमार पाठक ने किया मुख्य रूप से सुरेश सिंह, राजन कुमार, राकेश कुमार, अमलेश, सुरेश मुखी, दिलीप मुखी, बीके पांडे, इमरान खान, कीर्तन, मुन्ना सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, रीता शर्मा, सुनीता सिंह, भारती कुमारी, श्रावणी मित्रा, आलोक कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, बादशाह खान, तपन प्रशांत, माधवी मेहता, विजय लक्ष्मी समेत कई लोग शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp