Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा मोटर्स : कर्मचारियों की बोनस वार्ता के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन को लिखा पत्र

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को टाटा मोटर्स प्रबंधन को कर्मचारियों की बोनस वार्ता के लिए पत्र लिखा है. यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि प्रबंधन को बोनस वार्ता के लिए पत्र लिखा गया है. अब प्रबंधन से वार्ता के लिए बुलावा आने पर यूनियन पदाधिकारी जाएंगे. उनकी कोशिश होगी कि जल्द से जल्द बोनस समझौता हो जाए. कंपनी के कर्मचारी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस वर्ष पिछले वर्ष अधिक बोनस हो. वर्ष 2019-20 में कर्मचारियों को 10 प्रतिशत बोनस मिला था. न्यूनतम राशि 32,900 रुपए और अधिकतम 46001 रुपए मिला था. 221 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया गया था. इसे भी पढ़ें : केयू">https://wp.me/pd6imw-Blk">केयू

: 13 करोड़ की लागत से मझगांव डिग्री कॉलेज का भवन तैयार, दो माह में विद्यार्थियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं
वर्ष 2018-19 में 12.9 प्रतिशत बोनस मिला था. यह छह वर्षों में अब तक सर्वाधिक बोनस है. न्यूनतम राशि 19000 रुपए और अधिकतम 49000 रुपए मिले थे. 306 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया गया था. वर्ष 2017-18 में 12.2 प्रतिशत बोनस मिला था. न्यूनतम राशि 23231 रुपए और अधिकतम 46321 रुपए मिले थे. 305 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया गया था. वर्ष 2016-17 में 10 प्रतिशत बोनस मिला था. न्यूनतम राशि 17893 रुपए और अधिकतम 36018 रुपए मिले थे. 301 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया गया था. वर्ष 2015-16 में 12 प्रतिशत बोनस मिला था. न्यूनतम राशि 16200 रुपए और अतिकतम 33150 रुपए मिले थे. 250 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया गया था. वर्ष 2014-15 में 10 प्रतिशत बोनस मिला था. न्यूनतम राशि 14135 रुपए और अधिकतम 30221 रुपए मिले थे. 321 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही