Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रिटायर हुए छह कर्मचारियों को दी विदाई

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : शुक्रवार सुबह 10.30 बजे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ऑफिस में सितम्बर माह में सेवानिवृत्त हुए 6 कर्मचारियों को विदाई दी गयी. सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों ने यूनियन के द्वारा दी जा रही विदाई को एक अच्छी पहल बताते हुए आगे भी इस परंपरा को कायम रखने की बात की. साथ ही यूनियन के द्वारा किये गए सभी कार्यों को सराहा. महामंत्री आरके सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि आप सभी कर्मचारी भाइयों से मिलने वाला सहयोग हम लोगों को प्रेरित करता है कि हम लोग आप सभी के लिए हमेशा कुछ अच्छा कर सकें. हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति स्वाभिमान के साथ काम करें और सम्मान के साथ सेवानिवृत्त हो. सेवानिवृत्त होने के बाद समाज में सहयोग करें और यूनियन को भी वैचारिक रूप से सहयोग दें. इस अवसर पर अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आप सब के आशीर्वाद और स्नेह की आवश्यकता हम लोगों को लगातार है जिससे आने वाले समय के तमाम चैलेंज को यूनियन पूरा कर सकेगी. हम आशा करते हैं आप सब स्वस्थ रहेंगे. इस अवसर पर सभी ऑफिस बेयरर, कमिटी मेम्बर्स, एक्टिव मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के लोग मौजूद थे. इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में फाउंड्री के काशीनाथ हेम्ब्रम, ट्रांसमिशन के रविन्द्र सिंह, इंजन के कमल रंजन सरकार, कैब एंड कॉल के सुरेंद्र कुमार सिंह, इंजीनियरिंग सर्विसेज के अश्विनी कुमार तिवारी, मेडिकल सर्विसेज के पी करुआ शामिल रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही