Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव का नगाड़ा बजा, मतदान व नतीजा 31 दिसंबर को

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के चुनाव का विधिवत घोषणा आज शुक्रवार को यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से किया. उन्‍होंने बताया कि 31 दिसंबर को यूनियन का चुनाव होगा और चुनाव से संबंधित सभी कार्य कंपनी परिसर स्थित पुरानी कैंटीन के कम्युनिकेशन हॉल में सम्पन्‍न होंगे.

यूनियन का कार्यकाल तीन वर्ष तक

इसमें सबसे पहले मतदान कमेटी मेंबरों का  होगा. जिसके बाद मतगणना होगी और फिर उसी दिन को-ऑप्शन का चुनाव होगा. इसी दिन पदाधिकारियों का चयन और कमेटी मेंबरों की पहली बैठक होगी.  अध्यक्ष तोते ने बताया कि टाटा मोटर वर्कर्स यूनियन के चुनाव की प्रक्रिया आज नियमावली चुनाव क्षेत्र का प्रकाशन एवं दावे प्रति दावे आमंत्रण करने  से ही शुरू हो गई. यह चुनाव 2022-24 तक के लिए होगा. यूनियन का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है. 31 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विभाग के अनुसार गुप्त मतदान द्वारा संपन्न कराया जाएगा. इसके मतगणना और पदाधिकारियों का चुनाव भी उसी दिन शाम को संपन्‍न कराया जाएगा. कोविड-19 के गाइडलइन का पालन करते हुए चुनाव कार्य संपन्‍न कराए जाएंगे. मतदान के दौरान यूनियन के सभी सदस्यों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क पहनना अनिवार्य है. वही यूनियन के सदस्य मतदान कर सकेंगे जो कोविड वैक्‍सीन के दोनों डोज ले चुके होंगे.

चुनाव कार्यक्रम एक नजर में

24 दिसंबर नियमावली चुनाव क्षेत्र का प्रकाशन एवं दावे प्रति दावे आमंत्रण, 26 दिसंबर चुनाव क्षेत्र का फाइनल लिस्ट प्रकाशन एवं वोटर लिस्ट का प्रकाशन दावे प्रति दावे आमंत्रित करना, 27 दिसंबर वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन और नामांकन पत्र का वितरण, 28 दिसंबर को नामांकन पत्र की जांच और नामांकन पत्र का प्रकाशन, 29 दिसंबर को नामांकन पत्र कि जांच और वैध उम्मीदवारॉ की अंतिम सूची का प्रकाशन, 30 दिसंबर को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि और उम्मीदवारों के फाइनल सूची का प्रकाशन,  31 दिसंबर को मतदान, मतगणना, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की पहली बैठक,  को-ऑप्शन का चुनाव, पदाधिकारियों का चुनाव. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही