Search

 
 
 

Tata Motors Workers Union बैठक: मेडिकल सपोर्ट स्कीम से 34 कर्मचारियों को मिली 41.29 लाख की मदद

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में कर्मचारियों और उनके आश्रितों को इलाज के दौरान होने वाले भारी खर्च में वित्तीय राहत देने के उद्देश्य से प्राप्त आवेदनों की गहन समीक्षा की गई. कमेटी ने पिछले चार महीनों के दौरान आए आवेदनों की पड़ताल के बाद पात्र पाए गए लाभुकों के बीच सहायता राशि वितरित करने की मंजूरी प्रदान की.
 

Tata Motors Workers Union: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में कर्मचारियों और उनके आश्रितों को इलाज के दौरान होने वाले भारी खर्च में वित्तीय राहत देने के उद्देश्य से प्राप्त आवेदनों की गहन समीक्षा की गई. कमेटी ने पिछले चार महीनों के दौरान आए आवेदनों की पड़ताल के बाद पात्र पाए गए लाभुकों के बीच सहायता राशि वितरित करने की मंजूरी प्रदान की.

 

अप्रैल से जुलाई तक आए 47 आवेदन, जांच के बाद 34 को मिली मंजूरी

यूनियन से मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में अप्रैल से जुलाई माह के बीच प्राप्त कुल 47 चिकित्सा सहायता आवेदनों पर बिंदुवार चर्चा हुई. कागजातों और तय मानकों की जांच के बाद 34 आवेदनों को स्वीकृत किया गया. इन सभी पात्र कर्मचारियों के बीच कुल 41 लाख 29 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि आवंटित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.

 

इन कर्मचारियों को मिलेगा योजना का सीधा लाभ

इस बार स्वीकृत हुए आवेदनों में परितोष मंडल, छोटू समद, दिवाकर शर्मा, अर्चना मॉल, संजीव कुमार, ओमकार सिंह, अनिल महतो, श्यामल कुमार दास, अमित कुमार, राजेश कुमार और पंकज गोप समेत कुल 34 कर्मचारी शामिल हैं. 
कमेटी ने स्पष्ट किया कि इस योजना का मुख्य मकसद गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक तंगी झेल रहे कर्मचारियों और उनके परिजनों को समय पर संबल प्रदान करना है.

 

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद


बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने सहायता मामलों के जल्द और पारदर्शी निपटारे पर विशेष जोर दिया, ताकि इलाज करा रहे कर्मियों को समय पर आर्थिक मदद पहुंचाई जा सके. इस समीक्षा बैठक में मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी के सचिव वर्षिल सहाय के साथ डॉ. एस.एल. श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, एच.एस. सैनी, पी.के. दास, अजय भगत और अमित कुमार सिंह उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही