Search

 
 
 

टाटा स्टील के कर्मचारी ने अपनी पत्नी, दो बच्चे और शिक्षिका की गला रेतकर की हत्या,आरोपी फरार

 

Jamshedpur: टाटा स्टील के कर्मचारी ने अपनी पत्नी, दो बच्चे और शिक्षिका की गला रेतकर हत्या कर दी. यह घटना सोमवार की शाम कदमा थाना क्षेत्र स्थित बाल्डवीन स्कूल के पास तानसा रोड में 97 नंबर क्वार्टर हुई है. जहां टाटा स्टील के कर्मचारी दीपक कुमार ने अपनी पत्नी, अपने ही दो बच्चे और एक ट्यूशन टीचर की हत्या कर दी.
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

https://english.lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/353e6095-301d-4793-83ba-0b897edaef3d.jpg"

alt="" class="wp-image-49131" width="505" height="567"/>
घटना के बाद रोते परिजन

गला रेत का की हत्या

जानकारी के अनुसार टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दीपक कुमार अपनी पत्नी, दो बच्चे और ट्यूशन पढ़ाने आने वाली टीचर रिंकी कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी. चारों की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. स्थानीय के लोगों को घटना जानकारी उस समय हुई जब खून क्वार्टर के बाहर निकल रहा था. इसी बीच लोगों ने देखा कि पूरे क्वार्टर में खून ही खून है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

अवैध संबंध में हत्या की आशंका

बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक कुमार ने अवैध संबंध के वजह से घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया है और पूरे क्वार्टर को सील कर दिया है. और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है घटना के बाद फरार आरोपी दीपक कुमार की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही