Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा स्टील फाउंडेशन ने जोड़ा और नोवामुंडी में दो पीएसए ऑक्सीजन प्लांट किया शुरू

Advertisement
Advertisement
Joda/Noamundi : कोविड-19 का मुकाबला करने और फ्यूचर रेडी होने के अपने प्रयासों में टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने गुरुवार को टाटा स्टील हॉस्पीटल, जोड़ा और नोवामुंडी में दो अत्याधुनिक प्रेशर स्विंग एडजॉर्प्सन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट का शुरू किया. टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा स्थापित दोनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांट प्रत्येक 550 वर्ग फुट में फैला हुआ है और प्रत्येक की क्षमता 833 लीटर प्रति मिनट है. ऑक्सीजन प्लांट के बगल में खाली व भरे ऑक्सीजन सिलेंडर रखने के लिए ऑक्सीजन मैनिफोल्ड और स्टोरेज एरिया है. पीएसए ऑक्सीजन प्लांट इन दोनों अस्पतालों को न केवल मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्ति के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर अस्पताल बनाेगा, बल्कि मेडिकल गैस पाइपलाइन सप्लाई (एमपीजीएस) के साथ अस्पताल के अंदर सभी बेड को निरंतर ऑक्सीजन सपोर्ट प्रदान कर चिकित्सा सुविधा को भी बढ़ाएगा. प्लांट शुरू करने के मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (सीएस) चाणक्य चौधरी, चीफ (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांस्बिलिटी) सौरव रॉय, टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के महाप्रबंधक डॉ सुधीर राय, एडवाइजर मेडिकल सर्विसेज डॉ राजन चौधरी, और महाप्रबंधक (ओएमक्यू डिवीजन) अतुल भटनागर मौजूद थे. ये प्लांट यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक अगला कदम है कि मरीजों को मेडिकल ऑक्सीजन की कमी न हो. प्लांट के कारण हर अस्पताल में ऑक्सीजन वाले बिस्तरों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है. इससे पहले, अगस्त महीने में वेस्ट बोकारो में 726 वर्ग फुट एरिया में फैले 833 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले इसी प्रकार के एक प्लांट का उद्घाटन किया गया था. अगला प्लांट झरिया में शुरू करने की योजना है. समूचे परिचालन क्षेत्रों में टाटा स्टील द्वारा संचालित अस्पतालों ने पहली और दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 डेडीकेटेड सेंटर के रूप में बड़ी संख्या में कोविड-19 मरीजों को संभाला है और समुदाय के लोगों को उन्नत चिकित्सा सेवा प्रदान की है.

टाटा स्टील फाउंडेशन 2016 में हुआ था स्थापित

16 अगस्त 2016 को स्थापित टाटा स्टील फाउंडेशन टाटा स्टील लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. 600 से अधिक सदस्यों वाली एक ‘सेक्शन-8 कंपनी’ के रूप में यह 11 इकाइयों और झारखंड व ओडिशा के दो राज्यों में फैली हुई है। एक प्रबुद्ध और न्यायसंगत समाज बनाने के दृष्टिकोण के साथ, फाउंडेशन अपने कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय उद्देश्यों को शामिल कर भारत के सतत विकास में एक बड़ी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही