Ramgarh News: विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर टाटा स्टील ने टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से रामगढ़ के छत्तर मांडू स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया. इस पहल के तहत वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों के बीच चावल, आटा, तेल, नमक और ताजे फल सहित रोजमर्रा की जरूरत की खाद्य सामग्री वितरित की गई. टीम ने वहां रहने वाले लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना, उनके अनुभवों को समझा और वृद्धाश्रम का दौरा भी किया.
इसे भी पढ़ें:
इस अवसर पर वेस्ट बोकारो डिवीजन के जनरल मैनेजर मुकेश रंजन की पत्नी प्रियदर्शनी; दीपक श्रीवास्तव, हेड, एडमिनिस्ट्रेशन; सिंथिया एंथनी, एरिया मैनेजर, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन; राकेश पांडे, असिस्टेंट मैनेजर, स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट, टाटा स्टील; आदित्य सिंह, यूनिट लीड; दीपक श्रीवास्तव, असिस्टेंट मैनेजर, कम्युनिटी डेवलपमेंट; शांति मुर्मू, असिस्टेंट मैनेजर, स्किल डेवलपमेंट, टाटा स्टील फाउंडेशन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
यह पहल समाज के कल्याण के प्रति टाटा स्टील की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. साथ ही, यह सभी के लिए जरूरी खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता व देखभाल के महत्व को भी रेखांकित करती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

