Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा स्टील ने झारखंड सरकार को सौंपे 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

Advertisement
Advertisement

Ranchi : कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई के क्रम में टाटा स्टील ने आज झारखंड सरकार को 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किया. टाटा स्टील की ओर से रांची में पदस्थापित चीफ रेसीडेंट एक्जीक्यूटिव संजय मोहन श्रीवास्तव ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह को ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपे. टाटा स्टील द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है.

इसे भी पढ़ें - नीति">https://lagatar.in/jharkhand-tops-only-bihar-in-niti-aayogs-sdg-ranking-kerala-tops/81081/">नीति

आयोग की SDG रैंकिंग में झारखंड सिर्फ बिहार से ऊपर, केरल रहा टॉप पर

अमेरिका और चीन से आयात किये गये हैं ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

टाटा स्टील ने बताया है कि इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को अमेरिका और चीन से आयात किया गया है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्वास्थ्य सचिव श्री सिंह ने राज्य को इस सहयोग के लिए टाटा स्टील का धन्यवाद करते हुए कहा कि टाटा स्टील ने इस प्रकार के समाज हित में हमेशा आगे बढ़ कर पहल की है. कंपनी राज्य में कोविड-19 महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार के साथ कंधे-से-कंधा मिला कर काम कर रही है. कोविड-19 से लड़ने के अन्य प्रयासों में टाटा स्टील ने राज्य में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति शृंखला को व्यापक बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ सहयोग किया है. टाटा स्टील राज्य के ऑक्सीजन टास्क फोर्स के मार्गदर्शन में झारखंड के जमशेदपुर में स्थित अपने स्टील प्लांटों से लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रही है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही