Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स 2021 से सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड को माइनिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ ही जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयासों के लिए सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया गया. 31 जनवरी, 2022 को भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक (खान) सुशांत कुमार मिश्रा ने यह पुरस्कार राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, योजना मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय से प्राप्त किया. मौके पर प्रबंध निदेशक पंकज सतीजा ने कहा कि यह पुरस्कार टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड के सभी हितधारकों के साथ विशेष रूप से स्थानीय समुदाय के साथ जुड़कर जैव विविधता के संरक्षण के लिए किए गए अथक प्रयासों को मान्यता देता है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-aiuysc-submitted-a-memorandum-to-drm-for-early-restoration-by-removing-discrepancies-in-examinations/">सरायकेला:

परीक्षाओं की विसंगतियां दूर कर शीघ्र बहाली को लेकर एआईयूवाईएससी ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
उन्होंने कहा कि टाटा स्टील माइनिंग ने अपने परिचालन में जैव विविधता को बहाल करने और पुनः जीवंत करने में अपने व्यापक अनुभव के आधार पर एक "जैव विविधता एक्शन फ्रेमवर्क" भी विकसित किया है, जो प्रगतिशील बहाली के लिए खनन और लौह-मिश्र धातु निर्माण उद्योगों में सभी हितधारकों के लिए एक व्यावहारिक उपकरण के रूप में काम करेगा. उन्होंने इस सम्मान के लिए अपनी टीम और अपने सभी हितधारकों को बधाई दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही