Search

 
 
 

Tata steel : टाटा स्टील ने जमशेदपुर प्लांट से टाटा फेरोशॉट्स की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : टाटा स्टील ने अपने जमशेदपुर स्टील प्लांट से टाटा फेरोशॉट्स की बिक्री शुरू कर दी है. उत्पाद की पहली खेप को गुरुवार को कंपनी के सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी के वाइस प्रेसिडेंट राजीव मंगल ने झंडी दिखाकर रवाना किया. यह उत्पाद मूल रूप से ग्रेन्यूलेटेड पिग आयरन है जो अत्याधुनिक मेटल ग्रेन्यूलेशन तकनीक का उपयोग करके बनाया जाता है. टाटा फेरोशॉट्स के निर्माण की प्रक्रिया पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित है. इसे भी पढ़ें  : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-ed-summons-five-including-shyam-bhatia-a-close-aide-of-ias-chhavi-ranjan/">लैंड

स्कैमः IAS छवि रंजन के करीबी श्याम भाटिया समेत पांच को ED का समन
टाटा फरोशॉट्स को पहली बार टाटा स्टील द्वारा 2016 में अपने कलिंगानगर प्लांट से व्यावसायिक रूप से लॉन्च किया गया था और इसकी स्थापना के बाद से एक मिलियन टन से अधिक उत्पाद बाजार में बेचे जा चुके हैं. उत्पाद को पिग आयरन, स्क्रैप या डीआरआई के प्रतिस्थापन के रूप में इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस, इंडक्शन फर्नेस, क्यूपोल्स, बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस और फाउंड्री में सफलतापूर्वक उपयोग किया गया है. इसके निहित गुण बेहतर उत्पाद, उच्च उत्पादकता और कम ऊर्जा लागत की ओर ले जाते हैं, जिसने इसे सेकंडरी स्टील निर्माता उद्योग के लिए पसंदीदा उत्पाद के रूप में स्थापित करने में मदद की है. इस नई सुविधा के साथ, टाटा स्टील अब दो साइटों, यानी कलिंगानगर और जमशेदपुर से उत्पाद डिलीवर कर सकेगी, जो बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने में सक्षम होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही