Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक बन्ना ने कहा-लीज शर्ताें का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन कर रही टाटा स्टील, चलाएंगे चरणबद्ध आंदोलन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि टाटा कंपनी अपने एथिक्स से भटक कर केवल व्यावसायिक हित के लिए काम कर रही है. जो जमशेदजी नोसरवान जी टाटा के सपनों के विपरीत है. साथ ही सरकार की लीज शर्तों का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है. इसके लिए विधायक बन्ना गुप्ता ने चरणबद्ध आंदोलन चलाने की बात कही. स्थानीय परिसदन में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा कि उनका यह आंदोलन राज्य के मंत्री के रूप में नहीं बल्कि जमशेदपुर पश्चिम के जनप्रतिनिधि के रूप में होगा. उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने उन्हें चुना है, उन उम्मीदों को पूरा करना उनका दायित्व है. विधायक बन्ना गुप्ता ने कहा कि टाटा स्टील सरकार की ओर से दी गई जमीन का गलत इस्तेमाल कर रही है. जिस शेड्यूल-3 की जमीन का इस्तेमाल जनता की भलाई के लिए किया जाना है. उसका इस्तेमाल कंपनी निजी एवं व्यवसाय के हित के लिए कर रही है. शेड्यूल- 3 की जमीन कंपनी को 2 रुपए प्रति एकड़, प्रतिवर्ष की दर से कुल 2205.98 एकड़ जमीन दी गई है. जिसके अंतर्गत जुबली पार्क, निको पार्क सरीखे एरिया आते हैं. लेकिन उक्त क्षेत्र में कंपनी व्यावसायिक गतिविधि चला रही है. टाटा स्टील को लीज डीड के तहत शहर के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य शिक्षा सहित कई सुविधाएं मुनीसिपल दर पर मुहैया करानी है. लेकिन कंपनी अपने शिक्षा एवं चिकित्सा संस्थानों का व्यवसायिक इस्तेमाल कर रही है. विधायक बन्ना गुप्ता ने कंपनी पर आरोप लगाया कि 39 भूमि आबंटियों के साथ कंपनी ने किसी प्रकार का इकरारनामा नहीं किया है. वहीं 14 भूमि आबंटन के साथ इकरारनामा का निष्पादन निर्धारित अवधि के बाद किया है. इसी तरह सब लीज के 6 मामलों में कंपनी ने शर्तों का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन क्या है. लीज शर्तों के अनुसार 3 माह के अंदर निबंधित सबलीज इकरारनामा नहीं किए जाने पर लीज स्वतः रद्द समझा जाता है. लेकिन अभी भी उक्त सबलीज भूमि पर भू स्वामियों का कब्जा है. ऐसी भूमि से उन्होंने अतिक्रमण हटाने की मांग की.

शहर में गंदगी का अंबार अधिकारियों के घरों पर फेकेंगे कचरा

विधायक बन्ना गुप्ता ने कहा कि शहर में जगह-जगह कचरे का अंबार है. लेकिन कंपनी उसकी सफाई की बजाए कंपनी के विस्तारीकरण में लगी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शहर में फैले कचड़े को उठाकर जवाबदेह अधिकारियों के घरों में फेकेंगे.

टाटा कमिंस का मुख्यालय पुणे ले जाने का होगा जोरदार विरोध

विधायक बन्ना गुप्ता ने कहा कि टाटा स्टील एवं उसकी अनुषंगी इकाइयों की स्थापना यहां की सरकार की शर्तों के आधार पर हुई है. लेकिन हाल के दिनों में उन शर्तों का उल्लंघन कर कंपनियां दूसरे राज्यों में अपने कार्यालय एवं मुख्यालय शिफ्ट कर रही है. टाटा मोटर्स एवं टाटा कमिंस का कार्यालय पुणे शिफ्ट किए जाने की तैयारी हो रही है. जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यहां के कामगार दूसरे राज्यों के कानूनों से संचालित होंगे. ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से किए जाने वाले आंदोलन का भी समर्थन किया.

सड़क से सदन तक होगा आंदोलन

विधायक बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने की बात कही. हालांकि उन्होंने अभी तिथि नहीं बताई लेकिन कहा कि जल्द ही आंदोलन शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उनका यह आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक होगा. अब वे चुप बैठने वाले नहीं हैं. कहा कि जब से विधायक बना तब से टाटा स्टील से नागरिक सुविधाएं लागू करने की मांग कर रहा हूं. लेकिन कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है. कई दफे एमडी स्तर से वार्ता हुई. लेकिन निचले स्तर के अधिकारी इसमें रोड़ा बनकर अपना हित साध रहे हैं. उन्होंने औद्योगिक नगर का भी पुरजोर विरोध किया. विधायक बन्ना गुप्ता ने इशारे में कहा कि जब से उक्त अधिकारी यहां आए हैं तब से नागरिकों के हित की बजाय व्यावसायिक हित पर कंपनी काम कर रही है. प्रेस वार्ता में कांग्रेस के कोल्हान प्रवक्ता जम्मी भास्कर एवं कमल किशोर अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही