Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

30 जून को टाटा स्टील का एजीएम, सौरभ अग्रवाल को फिर बनाया जाएगा डायरेक्टर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: टाटा स्टील की वार्षिक आमसभा 30 जून को बुलायी गई है. मुंबई के मातोश्री भवन में एजीएम का आयोजन होगा. कोरोना के कारण वर्चुअल तरीके से आमसभा होगी. बता दें कि टाटा स्टील के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल सौरभ अग्रवाल का कार्यकाल पूरा होने वाला है. उन्हें फिर से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में जगह देने के लिए आमसभा में मंजूरी ली जाएगी. साथ ही शेयर धारकों को दिये जाने वाले रिकॉर्ड 25 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंट को भी मंजूरी दी जाएगी. अबतक कंपनी ने डिविडेंट को 15 रुपये तक ही रखा था. लेकिन इस बार 25 रुपये प्रति शेयर दिया जा रहा है. इसे लेकर वार्षिक रिपोर्ट जारी की गई है. इसे भी पढ़ें - हाजीपुर">https://lagatar.in/hajipur-1-crore-looted-in-broad-daylight-in-hdfc-bank-criminals-held-customers-hostage/86027/">हाजीपुर

: HDFC बैंक में दिनदहाड़े 1 करोड़ की लूट, अपराधियों ने ग्राहकों को बनाया बंधक

64869 करोड़ रुपये हो चुका है टाटा स्टील का वार्षिक टर्नओवर

वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़कर 745 टन प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष हो चुका है, जबकि लॉस टाइम इंज्यूरी भी घटकर 95 हो गया है, जो 127 हो चुका है. टाटा स्टील का वार्षिक टर्नओवर 64869 रुपये हो चुका है, जो पहले 60436 करोड़ रुपये हो गया था. सारी देनदारियों के बाद कंपनी का मुनाफा 10834 करोड़ रुपये हो गया है.

टाटा स्टील ने कर्मचारियों पर किये गये खर्च का दिया ब्यौरा

कंपनी की ओर से जारी वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के पास 209 सब्सिडियरी, 29 एसोसिएट कंपनी और 28 ज्वाइंट वेंचर की कंपनी हो चुकी है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में 10.19 मिलियन टन का प्रोडक्शन कोरोना काल के बीच हुआ है. कंपनी ने कर्मचारियों पर किये गये खर्च का भी ब्यौरा दिया है. इसके तहत टाटा स्टील के अकेले भारत के प्लांट में 5199 करोड़ रुपये इस साल खर्च किये गये हैं. जबकि पिछले साल 5037 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. टाटा स्टील के मुनाफे पर सारे समूह की कंपनियों पर कुल 19909 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं. इसे भी पढ़ें -DGHS">https://lagatar.in/tata-steel-md-tv-narendrans-salary-increased-by-4-crores-chairman-n-chandrasekaran-does-not-take-salary/86014/">DGHS

की गाइडलाइन, बच्चों को रेमडेसिविर की जरूरत नहीं, 5 साल से कम उम्र के बच्चों को मास्क न लगायें
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही