Jamshedpur : टाटा स्टील ने संवाद के आठवें संस्करण की घोषणा रविवार की है. सोनारी स्थित ट्राईबल कल्चर सेंटर में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर इसकी जानकारी दी गई. टाटा स्टील कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबलिटी हेड सौरव राय ने बताया कि इस बार संवाद का आयोजन 15 नवंबर से 19 नवंबर तक किया जाएगा. संवाद 2021 का थीम पुनर्कल्पना रखा गया है. देशभर के 25 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेश से 87 आदिवासी समुदाय के चार हजार से अधिक लोग और बेहतरीन 187 आदिवासी कलाकार, पाक-कला विशेषज्ञ, देसी वैद्य, संस्कृति के पुरोधा संवाद का हिस्सा बनेंगे. ये सभी डिजिटल फॉर्मेट से जुड़ेंगे. संवाद फेलोशिप की शुरुआत दो महीने पहले की गई थी, इसके माध्यम से करीब 17 युवा इस बार जमशेदपुर आएंगे और उनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को फेलोवर का सम्मान मिलेगा.
टाटा स्टील का आठवां पांच दिवसीय संवाद कार्यक्रम कल से होगा शुरू
Last Updated: Nov 14, 2021 12:00 AM (IST)