Search

टाटा वर्कर्स यूनियन के नेता जोगिंदर सिंह जोगी बने भाजमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष

[caption id="attachment_170271" align="aligncenter" width="213"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/JOGINDAR-SINHG-JOGI-1-213x300.jpg"

alt="" width="213" height="300" /> जोगिंदर सिंह जोगी.[/caption] Jamshedpur : भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने मंगलवार को महानगर के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाअध्य्क्ष के नाम की घोषणा की. अलसंख्यक मोर्चा के लिए भाजमो नेता सह टाटा वर्कर्स यूनियन के नेता जोगिंदर सिंह जोगी को मनोनीत किया गया है. जोगी साकची गुरुद्वारा रोड निवासी हैं. वे संगठन के सभी कार्यो में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते रहे हैं. जोगी के मनोयन पर भाजमो जमशेदपुर महानगर के तमाम नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में अनुभवी नेता जोगी के मनोयन से संगठन को और मजबूती मिलेगी.

त्योहारों के मद्देनजर कोरोना गाइडलाइन में छूट दे राज्य सरकार : विधायक प्रतिनिधि

[caption id="attachment_170276" align="aligncenter" width="226"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/AKASH-SHAH-3-226x300.jpg"

alt="" width="226" height="300" /> आकाश शाह.[/caption] जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) आकाश शाह ने राज्य सरकार से दुर्गापूजा और आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोरोना की गाइडलाइन में छूट देने की मांग की है. शाह ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कोरोना काल में बीते दो वर्षों में महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने कड़ी पाबंदी लगाई है. दुर्गापूजा के बाद राज्य के सबसे बड़े लोक आस्था के दो पावन पर्व दीपावली और छठ आने वाला है. इन दोनों त्योहारों के लिए बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ती है और लाखों लोग त्योहार की खरीदारी करते हैं. ऐसे में रविवार को भी बाजार खोलने की अनुमति दी जाए. रविवार की बंदी से हफ्ते के अन्य छह दिन बाजार में ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है. इसलिए राज्य सरकार कोविड गाइडलाइन में आवश्यक बदलाव करे और व्यापारी वर्ग एवं क्षेत्रवार व्यापारिक संगठन भी बाजार में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए प्रशासन का सहयोग करे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//