Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा वर्कर्स यूनियन की दो दिवसीय कमेटी मीटिंग शुरू, एनी अदर इश्यू पर होगी चर्चा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग सोमवार की सुबह शुरू हो गई है. कमेटी मीटिंग में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए दो दिन बैठक रखी गई है. कोरोना के कारण सभी कमेटी मेंबरों को एक साथ नहीं बुलाया गया है. आज 100 कमेटी मेंबर मीटिंग में शामिल हुए हैं. कल की कमेटी मीटिंग में बाकी बचे 100 कमेटी मेंबरों के साथ बैठक होगी. आज की बैठक में सबसे पहले यूनियन के मृत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई. इसे भी पढ़ें : फटाफट">https://lagatar.in/quickly-settle-the-work-related-to-banks-from-september-8-banks-will-remain-closed-for-5-consecutive-days/">फटाफट

निपटा लें बैंकों से जुड़े कामकाज, 8 सितंबर से लगातार 5 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद
इसके बाद नवंबर, दिसंबर 2020 और जनवरी व फरवरी 2021 के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा. इसके बाद पिछली बैठक की कार्यवाही की विवरणी की पुष्टि की जाएगी. बैठक में एनी अदर इश्यू पर कमेटी मेंबर चर्चा कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार अंत में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को विदाई देने की योजना है. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा. मंगलवार की कमेटी मीटिंग में प्रधानमंत्री श्रम अवॉर्ड पाने वाले टाटा स्टील के कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही