Search

 
 
 

जमशेदपुर : चुनाव जितने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नहीं मिला प्रमाण पत्र

 
  • झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन जमशेदपुर रेल शाखा का चुनाव संपन्न
Jamshedpur : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन जमशेदपुर रेल शाखा का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. सोमवार तड़के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा भी कर दी गई. लेकिन दोपहर दो बजे तक किसी भी पदाधिकारी को ना तो शपथ ग्रहण कराया गया और ना ही उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया. इसे लेकर नवनिर्वाचित सदस्यों में नाराजगी दिखाई दी. यह लोग संगठन के स्टेशन रोड स्थित शाखा कार्यालय में घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन वहां ना तो चुनाव संचालन पदाधिकारी पहुंचे और ना ही चुनाव पर्यवेक्षक. हालांकि कई बार फोन करने के बाद चुनाव पर्यवेक्षक विनोद पांडे मौके पर पहुंचे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बातचीत कर चलते बने. पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी. फिलहाल सभी प्रक्रियाएं और कागजी कार्रवाई चल रही है. उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रमाण पत्र क्यों वितरण नहीं किया गया है. इसे लेकर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के शाखा कार्यालय में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही. हालांकि नवनिर्वाचित पदाधिकारी भी इस पर कुछ खास बोलने को तैयार नहीं थे. उनके जाने के बाद सभी बैरंग लौट गए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-sail-management-will-not-allow-people-who-came-to-contribute-to-gua-to-contribute-to-kiriburu/">किरीबुरु

: सेल प्रबंधन गुआ में योगदान देने आए लोगों को किरीबुरु में योगदान नहीं देने देगा

यह हुए विजेता

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन जमशेदपुर रेल शाखा के अध्यक्ष सुशील कुमार महतो, उपाध्यक्ष दिनेश राम, सचिव शिव शंकर सोरेन, कोषाध्यक्ष मनोज रजक, संयुक्त सचिव आशिषण पत्र लुगुन, केंद्रीय सदस्य मिनोती सोरेन और अंकेक्षक चंदन कुमार सिंह बनाये गए है. सोमवार सुबह 4 बजे इसकी घोषणा कर दी गई. हालांकि चुनाव में सुशील कुमार महतो अध्यक्ष और चंदन कुमार सिंह निर्विरोध अंकेक्षक के नाम की घोषणा रविवार को ही कर दी गई थी. चुनाव संचालन के लिए शमशेर आलम मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक बनाए गए थे, जबकि कामदेव राय, अजय खाका व विनोद पांडेय सहयोगी थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही