Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटानगर आरपीएफ ने चोरी के मोबाइल के साथ एक को किया गिरफ्तार, कई लोगों के सामान भी लौटाए

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : टाटानगर आरपीएफ को सतर्कता के कारण कई सफलता हाथ लगी है. आरपीएफ की टीम ने जहां एक आरोपी को चोरी की एक मोबाइल के साथ पकड़ा है, वहीं तीन लोगों का गुम हुआ सामान भी लौटाया है. पहले मामले में आरपीएफ की फ्लाइंग स्क्वॉड और सीआईबी की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत विशेष अभियान चला कर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी पवन सिंह को गिरफ्तार किया है. संदिग्ध गतिविधि देखकर उसकी जांच की गई तो उसके पास से एक मोबाइल मिला, जिसमें सिम नहीं लगा हुआ था. पूछताछ में उसने बताया कि उक्त मोबाइल उसने किसी यात्री से चुराया था. बाद में जांच कर आरपीएफ ने मोबाइल धारक कोलकाता निवासी आयूब खान को फोन लौटा दिया. [caption id="attachment_838815" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CHORI.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चोरी के मोबाइल के साथ धराया आरोपी[/caption] इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmm-takes-out-torch-procession-against-central-government-alleges-misuse-of-central-investigating-agencies/">झामुमो

ने केंद्र सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला, केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

लैपटॉप व अन्य सामान लौटाए

वही, एक लावारिस पड़े लैपटॉप समेत बैग को आरपीएफ ने प्लेटफार्म नंबर 5 से बरामद किया. जांच करने पर उसमें एक डायरी मिली जिसमें एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था. उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क कर आरपीएफ की टीम ने बैग के मालिक को टाटानगर पोस्ट बुलाकर लैपटॉप और अन्य सामान उनके हवाले कर दिया. आरपीएफ पोस्ट पहुंचे कोलकाता निवासी अमित कुमार ने अपने 50 हजार रुपए का सामान वापस मिलने पर रेल पुलिस बल का आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/many-news-from-bokaro-including-meeting-in-kasmar-to-make-pms-program-successful/">पीएम

के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कसमार में बैठक समेत बोकारो की कई खबरें

मोबाइल और बैग किया वापस

एक अन्य मामले में जनशताब्दी एक्सप्रेस में छूटे एक यात्री के पिट्ठू बैग को सकुशल बरामद कर उसे बैग मालिक को लौटा दिया है. इस संबंध में आरपीएफ को 25 जनवरी को एक सूचना प्राप्त हुई थी. इसके बाद टीम के सदस्यों ने ट्रेन के डी 12 कोच से उक्त बैग को बरामद कर लिया और इसकी जानकारी बैग के मालिक को दी. शनिवार को बिहार के कटिहार निवासी ओम कुमार शर्मा पहुंचे और सामान प्राप्त किया. इसमें मोबाइल और कुछ नए पुराने कपड़े थे जिसकी कीमत 17 हजार रुपए है. वहीं एग्रीको निवासी चितरंजन घोष का गुम हुआ मोबाइल आरपीएफ ने लौटाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही