Search

 
 
 

टाटानगर स्टेशन: पांच ट्रेनें रद्द, यात्री हलकान

 
Jamshedpur : देशभर में जगह-जगह पर स्टेशनों पर रेल चक्का जाम करने और आगजनी की घटना को अंजाम दिये जाने के कारण रविवार को भी रेल सेवा पर इसका खासा प्रभाव पड़ा. टाटानगर से होकर आने-जाने वाली पांच ट्रेनों को रेलवे की ओर से रद्द कर दिया गया है. ट्रेनों को रद्द किये जाने से यात्री हल्कान रहे. उन्हें खासा परेशानी हुई. रेल यात्री निर्धारित समय पर टाटानगर स्टेशन पर पहुंच गये थे, लेकिन यहां आने पर उन्होंने पता चला कि उनकी ट्रेन रद्द हो गयी है. इसके बाद वे स्टेशन मास्टर और डायरेक्टर से मिले. ट्रेनों को रद्द कर दिये जाने के कारण टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आम दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या काफी कम थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-case-registered-against-200-unknown-in-jugsalai-police-station-for-blocking-rail-wheel/">जमशेदपुर:

रेल चक्का जाम करने में जुगसलाई थाने में 200 अज्ञात पर मामला दर्ज

मोबाइल पर मैसेज कर दी गयी थी रद्द की जानकारी

जो भी रेल यात्री रविवार को यात्री ट्रेनों में यात्रा करने वाले थे, उन्हें रेलवे की ओर से मैसेज करके जानकारी दी गयी थी कि ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. इस कारण से रेल यात्री आक्रोशित नहीं थे. यात्रियों का कहना था कि उन्हें टिकट का पूरा रुपये रिफंड कर दिया गया है. हालाकि जिस यात्री को आपात घड़ी में जाना था उनकी परेशानी बढ़ गयी थी. उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि उनका काम कैसे होगा.

इन ट्रेनों को किया गया है रद्द

भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल (22805) को रविवार को रद्द कर दिया गया है. इसी तरह से आनंद विहार टर्मिनट-भुलवेश्वर (22806) ट्रेन को भी रद्द किया गया है. इसी तरह से संबलपुर-जनशताब्दी (18309) ट्रेन को भी रेलवे की ओर से रद्द कर दिया गया है. पुरी-आनंद विहार टर्मिनल (12815)  और पुरी-नई दिल्ली (12801) ट्रेन को भी रेलवे की ओर से रद्द कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-took-three-accused-on-remand-in-manpreet-murder-case/">जमशेदपुर

: मनप्रीत हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को लिया रिमांड पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही