Search

 
 
 

TATA के नकली सामान गोमो में बेच रहे थे, पकड़े गए

 
Baghmara : टाटा और दूसरी कंपनियों के नकली घरेलू उत्पाद गोमो के आसपास बेचे जा रहे हैं. यह खुलासा उस समय हुआ, जब टाटा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड और मैरिको कंपनी की टीम ने गोमो के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में नकली सामान पकड़ा. हार्पिक पावर प्लस की सैकड़ों बोतल, 1280 पीस खाली बोतल, 960 पीस हार्पिक केमिकल, टाटा टी प्रीमियम की 860 खाली पॉकेट, 35 किलो खुली चायपत्ती, पंचिंग मशीन, पैराशूट जासमीन से भरा 2210 बोतल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है. जिस घर में सामान बनाया जाता था, वह अमेरिका प्रसाद का है. उन्होंने बिहार के दरभंगा के रहने वाले मनोज कुमार को भाड़े पर घर दिया है. मुंबई से आई टीम ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि धनबाद में उनके प्रोडक्ट का डुप्लीकेट बना कर बिक्री की जा रही है. टीम ने धनबाद में पता किया तो गोमो का पता चला. इसके बाद हरिहरपुर पुलिस के सहयोग से अमेरिका प्रसाद के घर पर छापामारी की गई. यह भी पढ़ें : NEWS">https://lagatar.in/news-11-bharat-owner-arup-chatterjee-got-bail-from-the-high-court-was-arrested-on-sunday/">NEWS

11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी को हाईकोर्ट से बेल, रविवार को हुई थी गिरफ्तारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही