Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलेबिरा के गहरा नाला के समीप टेलर पलटा, सड़‍क जाम

Simdega : सिमडेगा के कोलेबिरा से 7 किलोमीटर की दूरी में अवस्थित गहरा नाला के समीप साल की पहली घटना घटी. सोमवार को एक टेलर बीच सड़क पर पलट गया. ज‍िसकी वजह से आवागमन बाधि‍त हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना के सब-इंस्पेक्टर कौशल किशोर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और टेलर को सड़क से हटवाकर जाम हटवाया और आवागमन शुरू कराया. बता दें क‍ि सिमडेगा और कोलेबिरा मुख्य मार्ग पर गहरा नाला पुल के पास अक्सर दुर्घटना होती है. जिसकी जानकारी परिवहन पदाधिकारी, सड़क सुरक्षा कोषांग को भी है. बावजूद इसका समाधान करने की कोई पहल नहीं की गई. बताया जाता है यहां पर तीखी चढ़ान है, इस वजह से सामने से आने वाली गाड़‍ियां नहीं द‍िखती है. अचानक से कोई गाड़ी सामने आ जाने की वजह से चढ़ान पर चढ़ने वाली गाड़ी दुर्घटना के श‍िकार हो जाती है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-chanho-co-zafar-hasnat-suspended-action-on-amin-also/">BREAKING

: चान्हो CO जफर हसनत सस्पेंड, अमीन पर भी कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही