Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

TB Campaign: रांची में 100 डेज टीबी कैंपेन, 160 लोगों की हुई जांच

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत बुधवार को सदर टीयू की ओर से कोकर क्षेत्र के तिरिल बस्ती में 100 डेज टीबी कैंपेन चलाया गया. इस कैंपेन के तहत जागरूकता और स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया. अभियान के 160 लोगों में टीबी जांच की गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत बुधवार को सदर अस्पताल की ओर से कोकर क्षेत्र के तिरिल बस्ती में 100 डेज टीबी कैंपेन चलाया गया. इस कैंपेन के तहत जागरूकता और स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया. अभियान के 160 लोगों में टीबी जांच की गई. इनमें से 60 लोगों का एक्स-रे किया गया, जिसमें 24 पुरुष और 36 महिलाएं शामिल थीं.

 

एक्स-रे में पॉजिटिव पाए गए लोगों को आगे की जांच और इलाज के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही कई लोगों को बलगम जांच के लिए कंटेनर भी उपलब्ध कराया गया.

 

इस टीबी जांच कैंप में डॉ रंजन कुमार, डॉ हरेंद्र कुमार, पीएचएम सैयद तबरेज, वार्ड 10 की पार्षद संगीता देवी, अर्जुन यादव, एएनएम, महिला आरोग्य समिति की रेशमी कुमारी, सुनीता कुमारी, एसटीएस संतोष कुमार, हेल्थ विजिटर कामेश्वर मोनी कुमारी, रीना कुमारी और गिरधारी बड़ाइक समेत सहिया दीदी और सहिया साथियां शामिल रहीं.

 

टीबी जांच के दौरान एसटीएस संतोष कुमार ने मौजूद लोगों को टीबी रोग के बारे में विस्तार से बताया और समय पर जांच व इलाज कराने के लिए जागरूक किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही