Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद जिले में टीबी मरीजों को 8 महीने से नहीं मिली सहयोग राशि

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=315645&action=edit">

(Dhanbad) जिले में टीबी मरीजों को सरकार की ओर से हर महीने दी जाने वाली 500 रुपए की सहयोग राशि और सहियाओं को प्रोत्साहन राशि पिछले आठ माह से नहीं मिली है. एक टीबी मरीज ने बताया कि 6 महीने तक लगातार दवा खाई. टीबी सेंटर से मुफ्त दवा तो मिल गई, लेकिन सहयोग राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है. वहीं, मरीज की पहचान कराने और दवा खिलाने वाली सहिया ने बताया कि सभी सहियाओं को विभाग से प्रोत्‍साहन राशि‍ बंद है. इस संबंध में पूछे जाने पर धनबाद के सिविल सर्जन डॉ. श्याम किशोर कांत ने कहा कि मरीजों और सहियाओं के लिए सहयोग राशि का आवंटन किया गया था, लेकिन बैंक सिस्टम में गड़बड़ी के कारण पैसा वापस आ गया. यह समस्या बैंक बदलने के कारण उत्पन्न हुई है. पहले पंजाब बैंक नेशनल बैंक के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाता था, अब आईसीआईसीआई बैंक के जरि‍ए ट्रांजेक्‍शन हो रहा है. उन्होंने बताया कि सिस्टम में सुधार हो चुका है, जैसे ही पैसा आएगा सभी को भुगतान कर दिया जाएगा.

जिले में टीबी के 1263 एक्टिव मरीज

धनबाद जिले में फिलहाल, टीबी के कुल 1263 एक्टिव मरीज हैं. सदर अस्पताल में टीबी मरीजों के लिए पांच बेड रिजर्व रखे गए हैं. सदर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि अगर किसी मरीज को भर्ती करने की जरूरत हुई, तो अस्पताल में तुरंत बेड उपलब्‍ध कराया जाता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=315601&action=edit">धनबाद

: तीसरे चरण में बलियापुर, कलियासोल व एग्‍यारकुंड प्रखंड में वोटिंग कल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही