Search

 
 
 

टीबी यक्ष्मा कर्मी मंगलवार से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

 
Ranchi: एनएचएम में अनुबंध के तहत कार्यरत टीबी और यक्ष्मा कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. मूल मानदेय में एक्सपीरियंस बोनस नहीं जोड़े जाने को लेकर कर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं. कर्मियों ने बताया कि अन्य जिलों में एक्सपीरियंस राशि का भुगतान किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि एक्सपीरियंस भुगतान के लिए जिले में एक कमिटी भी बनी थी. कमिटी ने रांची सिविल सर्जन से वेतन के भुगतान की अनुशंसा भी की थी. लेकिन डीएएम और डीपीएम लगातार इसपर आपत्ति दर्ज कर रहे हैं. जिससे कर्मियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है. इसे पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-administration-alert-regarding-bharat-bandh-on-monday-magistrates-deployed-in-the-district/">जमशेदपुर

: सोमवार को भारत बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिले में तैनात किए गए मजिस्ट्रेट 

सदर अस्पताल स्थित यक्ष्मा कार्यालय के समक्ष करेंगे प्रदर्शन

कर्मियों ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना लिखित रूप से विभाग के पदाधिकारियों, सिविल सर्जन, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी को दी गयी है. रांची जिले के सभी टीबी कर्मी एकजुट होकर जिला यक्ष्मा कार्यालय सदर अस्पताल परिसर में अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mongo-flat-and-residential-society-association-held-a-meeting-regarding-holding-tax/">जमशेदपुर

: होल्डिंग टैक्स को लेकर मानगो फ्लैट एंड रेजिडेंशियल सोसायटी एसोसिएशन ने की बैठक
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही