Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीबी कर्मियों ने यक्ष्मा कार्यालय में दिया धरना, एक्सपीरियंस बोनस के साथ मानदेय भुगतान की मांग

Ranchi :  रांची जिले में एनएचएम के तहत कार्यरत टीबी कर्मियों ने सदर अस्पताल परिसर स्थित टीबी कार्यालय के समक्ष बुधवार को धरना दिया. 40 की संख्या में टीबी कर्मी धरना देने पहुंचे. कर्मियों ने बताया कि मानदेय के साथ एक्सपीरियंस बोनस का भुगतान नहीं होने को लेकर वे अनिश्चितकालीन धरना पर हैं. कर्मियों ने बताया कि लगभग सभी जिलों में एक्सपीरियंस राशि के साथ मानदेय का भुगतान किया जा रहा है. कर्मियों ने बताया कि उन्हें मौखिक तौर पर आश्वासन दिया जा रहा है. पर जब तक लिखित रूप में मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा, हड़ताल खत्म नहीं करेंगे. बता दें कि इन कर्मियों के हड़ताल में जाने से काम पूरी तरह प्रभावित है.

कमिटी की अनुशंसा के बाद भी नहीं हो रहा भुगतान

एक्सपीरियंस राशि के भुगतान को लेकर एक कमिटी भी बनी थी. सिविल सर्जन से मानदेय के साथ एक्सपीरियंस राशि के भुगतान की अनुशंसा भी की गयी थी. पर, डीएएम और डीपीएम की लगातार आपत्ति के कारण कर्मियों को भुगतान नहीं हो पा रहा. कर्मियों ने बताया कि जानबूझकर हमें एक्पीरियंस राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें – अगले">https://lagatar.in/there-will-be-heavy-rain-in-these-states-for-the-next-5-days-alert-issued-regarding-bihar-jharkhand/">अगले

5 दिनों तक इन राज्‍यों में होगी भारी बारिश, बिहार-झारखंड को लेकर भी अलर्ट जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही