Search

 
 
 

हजारीबाग: बस के धक्के से शिक्षिका और छात्रा घायल

 
Hazaribagh: डीपीएस स्कूल के पास अनियंत्रित बस ने एक स्कूल की बच्ची और संत स्टीफन स्कूल की शिक्षिका नेहा कुमारी को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दोनों घायल हो गईं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय बस चालक मोबाइल फोन से बात कर रहा था. दोनों घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि ड्राइवर की लापरवाही और मोबाइल का उपयोग ऐसे हादसों के मुख्य कारण बनते हैं. इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए समुदाय एवं प्रशासन को मिलकर सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है. वहीं स्थानीय निवासियों ने आग्रह किया है कि स्कूलों के निकट सुरक्षा उपायों को बढ़ाया जाए और ड्राइवरों के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/poshan-sakhi-didis-expressed-gratitude-after-meeting-cm-hemant-said-government-is-working-in-the-interest-of-the-state/">CM

हेमंत से मिल पोषण सखी दीदियों ने जताया आभार, बोली- सरकार राज्यहित में काम कर रही काम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही