Balumath (Latehar): बालूमाथ-टंडवा मार्ग में शेरेगड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने कैंब्रिज स्कूल के शिक्षक प्रदीप नायक (55) को टक्कर मार दी. उन्हें गंभीर अवस्था में स्थानीय ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालूमाथ पहुंचाया. जहां चिकित्सक पुरूषोत्तम कुमार ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया. दिवंगत नायक कुजू, रामगढ़ के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार वह पिछले पांच वर्षों से शेरेगड़ा में रहकर कैंब्रिज स्कूल में बतौर सीनियर शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे थे. वे बच्चों को घरों में जाकर टयूशन पढ़ाने का कार्य भी करते थे. टयूशन पढाने जाने के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस बाइक सवार की खोजबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : जडेजा">https://lagatar.in/kangaroo-trapped-in-jadejas-claws-ashwin-also-danced-the-whole-team-piled-on-177-in-the-first-innings/">जडेजा
के पंजे में फंसे कंगारू, अश्विन ने भी नचाया, पहली पारी में 177 पर पूरी टीम ढेर [wpse_comments_template]
बाइक की टक्कर से शिक्षक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment