Search

 
 
 

गुरुनानक स्कूल में लगा शिक्षक अभिभावक गोष्ठी सह कला प्रदर्शनी

 
Ranchi: गुरु नानक हायर सेकेंड्री स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी सह कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में कक्षा नर्सरी से लेकर द्वितीय तक के छात्रों ने भाग लिया. हर कक्षा ने अपने-अपने विषय पर कक्षाओं को सजाया. जिसमें उनकी मदद शिक्षिकाओं ने भी की, कक्षा नर्सरी का विषय था -`भारत के त्यौहार` जिनको इन्होंने बखूबी दर्शाया. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-hadgadi-puja-completed-in-hochar-village-of-ratu-ancestors-remembered/">रांची

: रातु के होचर गांव में संपन्न हुई हड़गड़ी पूजा, पूर्वजों को किया गया याद

क्रिसमस, ईद, दिवाली व लोहड़ी की प्रदर्शनी ने लगाये चार चांद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/gurunanak2.jpg">

class="aligncenter wp-image-994149 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/gurunanak2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जिसमें मुख्य त्योहार क्रिसमस, ईद, दीवाली और लोहड़ी थे. छात्रों ने अपने मॉडल से कक्षा में चार चांद लगा दिये. केजी के बच्चों ने अलग-अलग मौसमों पर क्राफ्ट प्रदर्शित किए. प्रेप के बच्चों ने अपने विषय के अनुरूप कक्षा में मेला लगाया. उनकी कक्षा में अभिभावकों की भीड़ लग गई और उनका विषय `मेला `सही साबित हुआ. कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के विषय थे- रंगों की दुनिया जिसमें इंद्रधनुष के रंगों समेत काले और सफेद रंगों को सम्मिलित किया गया था. कक्षा प्रेप और द्वितीय की छात्राओं ने नृत्य पेश किया. अन्य विषय जैसे हिंदी, पर्यावरण अध्ययन, कंप्यूटर आदि के भी मॉडल पेश किए गए. जिसे स्वयं सेवक अभिभावकों को उनके उपयोग के बारे में बता रहे थे. कहा कि इस ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है. स्कूल की प्राचार्य डॉ कैप्टन सुमित कौर, उप प्राचार्य सोनिया कौर और प्रधान शिक्षिका हरप्रीत कौर ने बच्चों के कार्यों को सराहा व उन्हें लगातार आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी. इसे भी पढ़ें -ईडी-इनकम">https://lagatar.in/ed-income-tax-raided-the-premises-of-black-money-rich-saurabh-sharma-in-bhopal-gwalior-jabalpur/">ईडी-इनकम

टैक्स ने काली कमाई के धनकुबेर सौरभ शर्मा के भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर स्थित ठिकानों पर छापा मारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही