Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अधिकारी की प्रताड़ना की शिकार शिक्षिका को सार्वजनिक मंच पर मिला मुआवजा, लेकिन आरोपी पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur / Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड में पदस्थापित शिक्षिका राधी महतो को शनिवार को अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुआवजा स्वरूप 25 हजार का चेक प्रदान किया गया. उक्त चेक उन्हें जिला प्रशासन की ओर से आय़ोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिया गया. मंच पर हाल ही में राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री से सम्मानित छुटनी महतो, सरायकेला खरसावां जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश समेत तमाम बड़े पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. विडंबना यह है कि इस मामले में आज चार माह बाद भी आऱोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने जहां शिक्षिका राधी महतो को मुआवजा प्रदान किए जाने पर खुशी जाहिर की, वहीं आरोपी अधिकारी की चार माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर इसकी निंदा भी की. अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता सुनील ठाकुर ने सवाल उठाया है कि जिस विभागीय प्रताड़ना और खुद पर हुए अत्याचार के विरुद्ध राधी पूर्ति ने मुखर होकर आवाज उठाते हुए पूरी मजबूती से अपनी लड़ाई को जारी रखा है. इस मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है. संघ ने इस पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ जिला प्रशासन राधी पूर्ति के संघर्ष को मान्यता देते हुए उन्हें मुआवजा देती है तो दूसरी ओर उसी संघर्ष पर अब तक प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई नहीं कर न्याय के मार्ग में बाधा पहुंचाना कहां तक न्यायोचित है.

पद्मश्री छुटनी महतो भी हुईं सम्मानित

हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित छुटनी महतो को भी आज सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन की ओऱ से सम्मानित किया गया. विदित हो कि सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों विशेषकर महिलाओं के साथ अन्याय, अत्याचार और जुल्म के खिलाफ विधि प्रदत्त अधिकार के सहारे मजबूती एवं हिम्मत के साथ लड़ने का जज्बा रखने वाले को इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से नालसा एवं डालसा की ओर से सम्मानित किया जाता है. डिस्ट्रिक्ट जज तथा उपायुक्त सरायकेला खरसावां के संयुक्त देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी गण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही