संपूर्ण लाभ के साथ रिटायरमेंट तक का वेतन भुगतान करने का दिया आदेश प्रबंधन पर ठोका एक करोड़ रुपए भुगतान करने का दावा पहले नेशनल अवार्ड के लिए भेजा नाम, फिर वर्ष 1998 में बिना नोटिस और सस्पेंड किए सीधे नौकरी से निकाल दिए गए थे Hazaribagh : हजारीबाग शहर के प्रतिष्ठित संत जेवियर्स स्कूल के खिलाफ शिक्षक डॉ जफरुल्लाह सादिक ने केस जीता है. हाई कोर्ट से उन्हें डिग्री मिली है और संपूर्ण लाभ के साथ रिटायरमेंट तक का वेतन भुगतान करने का आदेश दिया है. इसके बाद शिक्षक ने स्कूल प्रबंधन पर करीब एक करोड़ रुपए भुगतान करने के लिए दावा ठोका है. कोर्ट का यह फैसला आए पांच माह बीत चुका है और पिछले माह ही उन्होंने स्कूल प्रबंधन को हाईकोर्ट के आदेश की प्रति सौंप भुगतान के लिए दावा किया है. शिक्षक ने कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन ने उनका भुगतान नहीं किया, तो कोर्ट अवमानना का केस करेंगे. वर्ष 1998 में शिक्षक को स्कूल प्रबंधन ने निष्कासित कर दिया था. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-security-increased-in-st-xaviers-school-on-the-entry-of-suspect-in-the-campus/">हजारीबाग
: कैंपस में संदिग्ध के प्रवेश पर संत जेवियर्स स्कूल में बढ़ाई गई सुरक्षा
से दूर होती है गरीबी, मजबूत होता है समाज : मौलाना चतुर्वेदी
: कैंपस में संदिग्ध के प्रवेश पर संत जेवियर्स स्कूल में बढ़ाई गई सुरक्षा
शिक्षक ने पांचवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने की मांग की तो प्रबंधन को खटकने लगे
भुक्तभोगी शिक्षक फिलहाल इंदिरा गांधी श्रमिक महाविद्यालय मांडू में बतौर प्रिंसिपल इंचार्ज और उर्दू अखबार के वरिष्ठ पत्रकार भी हैं. उन्होंने बताया कि तीन-तीन नौकरियां छोड़ उन्होंने वर्ष 1988 में संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग में बतौर शिक्षक की नौकरी पकड़ी थी. वह टीचर्स एसोसिएशन के डेलीगेट्स के रूप में चुनाव लड़े थे और करीब 95% वोट से जीत दर्ज की थी. उनका नाम स्कूल की ओर से नेशनल अवार्ड के लिए भी भेजा गया. उसके बाद उन्होंने शिक्षकों के हक में पांचवें वेतन आयोग की सिफारिश को लागू करने का मामला उठाया, तो स्कूल प्रबंधन की नजर में खटकने लगे. इसे भी पढ़ें :जकात">https://lagatar.in/zakat-removes-poverty-strengthens-society-maulana-chaturvedi/">जकातसे दूर होती है गरीबी, मजबूत होता है समाज : मौलाना चतुर्वेदी
Leave a Comment